फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor recruitment exam will be held on 16th and 17th April, UPSSC made changes in TGT-PGT.

UP : 16 और 17 अप्रैल को होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा, यूपीएसएससी ने टीजीटी-पीजीटी में किया बदलाव

Sat, 25 Jan 2025 03:44 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 25 Jan 2025 03:44 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अब 16 व 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन
Assistant Professor recruitment exam will be held on 16th and 17th April, UPSSC made changes in TGT-PGT.
Exam 2025 - फोटो : freepik

विस्तार

उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा अब 16 व 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। महाकुंभ को ध्यान में रखते हुए आयोग ने प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) व प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती परीक्षा की तिथियों में भी बदलाव किया है।

विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों के लिए 2022 में आवेदन मांगे गए थे। अलग-अलग विषयों के लिए कुल 1.14 लाख आवेदन आए। 2022 में ही टीजीटी व पीजीटी के भी 4163 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसके लिए 13 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों ने आवेदन किए।

विज्ञापन


इन पदों के लिए आवेदन लिए जाने के बाद उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग और माध्यमिक शिक्षा चयन बोर्ड को भंग करके शिक्षा सेवा चयन आयोग का गठन किया गया। नवगठित आयोग की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए 16 और 17 फरवरी को परीक्षा कराने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में टीजीटी की परीक्षा चार एवं पांच अप्रैल व पीजीटी की परीक्षा 11 व 12 अप्रैल होनी थी। लेकिन, महाकुंभ की भीड़ को देखते हुए आयोग की शुक्रवार को बैठक हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें परीक्षा की तिथि में संशोधन का निर्णय लिया गया। ताकि, अभ्यर्थियों को परेशानी न उठानी पड़ी। संशोधित कार्यक्रम के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 व 17 अप्रैल को होगी। वहीं, टीजीटी 14 और 15 मई व पीजीटी भर्ती परीक्षा 20 व 21 जून को होगी।

चिकित्सा शिक्षा के अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ जारी

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से चिकित्सा शिक्षा होम्योपैथिक में प्रोफेसर व प्रवक्ता के विभिन्न पदों के लिए आयोजित साक्षात्कार में शामिल अभ्यर्थियों प्राप्तांक व कटऑफ जारी कर दिए गए हैं। जो 30 जनवरी तक आयोग की वेबसाइट पर देखे जा सकते हैं।

प्रदेश की गौरवशाली इतिहास से अवगत हुईं छात्राएं

प्रयागराज। महिला सेवा सदन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के स्थापना दिवस के मौके पर शुक्रवार को शुरू तीन दिनी कार्यक्रम में छात्राओं को सूबे के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया गया। इतिहास विभाग की एसोसिएट प्रोफेसर आराधना कुमारी ने प्रदेश के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए। छात्राओं ने रैली भी निकाली और प्रदेश के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर अमिता शुक्ला, प्रोफेसर इच्छा नायर आदि मौजूद रहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed