फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant Professor recruitment exam will be held on 16th and 17th April in six districts of the state

UP : प्रदेश के छह जिलों में 16 व 17 अप्रैल को होगी असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा

Wed, 26 Mar 2025 04:33 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 26 Mar 2025 04:33 PM IST
सार

प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रदेश के छह जिलों में 16 व 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन
Assistant Professor recruitment exam will be held on 16th and 17th April in six districts of the state
UPESSC - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश के सहायता प्राप्त अशासकीय महाविद्यालयों में 33 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1017 पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा प्रदेश के छह जिलों में 16 व 17 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग में मंगलवार को बैठक में लिए गए निर्णय के आधार पर परीक्षा का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। यह भर्ती विज्ञापन संख्या-51 के तहत की जानी है, जिसके लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त-2022 में ही पूरी हाे चुकी है। भर्ती के लिए 1.14 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे, जिनमें से तकरीबन 82 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होने के लिए अर्ह पाए गए थे। अभ्यर्थी तीन साल से इस परीक्षा का इंतजार कर रहे थे। शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन के बाद आयोग की यह पहली परीक्षा होगी।

विज्ञापन


आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा 16 व 17 अप्रैल 2025 को दो पालियों में सुबह 9:30 से 11:30 बजे और अपराह्न 2:30 से 4:30 बजे तक प्रयागराज समेत आगरा, मेरठ, लखनऊ, गोरखपुर और वाराणसी के विभिन्न केंद्रों पर होगी। सचिव के अनुसार 16 अप्रैल को पहली पाली में संस्कृत, राजनीतिशास्त्र, अर्थशास्त्र, इतिहास, गृहविज्ञान, चित्रकला, सैन्यविज्ञान/रक्षा अध्ययन, कृषि अर्थशास्त्र, उद्यानिकी विषय के अभ्यर्थियों की परीक्षा होगी।

विज्ञापन

बैठक में तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप

दूसरी पाली में समाजशास्त्र, भूगोल, अंग्रेजी, गणित, मनोविज्ञान, शारीरिक शिक्षा, रसायन विज्ञान, संगीत-सितार/वादन, संगीत-तबला की परीक्षा आयोजित की जाएगी। वहीं, 17 अप्रैल को पहली पाली में प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, भौतिक विज्ञान, वाणिज्य, मानवशास्त्र, वनस्पति विज्ञान, एशियन कल्चर और दूसरी पाली में संगीत गायन, हिंदी, उर्दू, दर्शनशास्त्र, सांख्यिकी, प्राणिविज्ञान, विधि, पशुपालन एवं दुग्ध विज्ञान की परीक्षा होगी।

मंगलवार को आयोग की अध्यक्ष प्रो.कीर्ति पांडेय की अध्यक्षता में बैठक में परीक्षा कार्यक्रम को अंतिम रूप दिया गया। प्रत्येक पाली की परीक्षा के लिए 35 से 40 केंद्रों की जरूरत पड़ेगी। परीक्षा के लिए आयोग को केंद्र भी मिल चुके हैैं। परीक्षा के आयोजन में एक माह से भी कम समय रह गया है। ऐसे में आयोग परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुट गया है। जल्द परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी जारी कर दिए जाएंगे।

बीएड विषय में भर्ती परीक्षा की अलग से जारी होगी तारीख

आयोग के सचिव मनोज कुमार के अनुसार विज्ञापन संख्या-51 में शामिल असिस्टेंट प्रोफेसर बीएड विषय के जुलाई 2022 में विज्ञापित पदों के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय दाखिल की गई याचिका व उच्चतम न्यायालय, नई दिल्ली में योजित विशेष अनुमति याचिका में एक सितंबर 2023 को पारित आदेश के अनुपालन में विज्ञापन की प्रकिया शीघ्र पूरी की जाएगी। इसके लिए विस्तृत विवरण अलग से जारी किया जाएगा।

पहली बार प्रयागराज से बाहर दूसरे जिलों में भी होगी परीक्षा

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा पहली बार प्रयागराज से बाहर दूसरे जिलों में भी आयोजित की जाएगी। शिक्षा सेवा चयन आयोग के गठन से पहले यह परीक्षा उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग कराता था। परीक्षा केवल प्रयागराज के केंद्रों में आयोजित की जाती थी। अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग का शिक्षा सेवा चयन आयोग में विलय हो चुका है। परीक्षा भी केंद्र निर्धारण के नए नियमों के तहत कराई जा रही है, सो इस बार प्रयागराज के अलावा पांच अन्य जिलों में भी केंद्र निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed