फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professor recruitment advertisement next year

असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन अगले साल

Sun, 10 Nov 2019 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Nov 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Assistant professor recruitment advertisement next year
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन अगले साल
विज्ञापन

प्रक्रिया में कई बार हुए बदलाव से लंबा हुआ इंतजार
तीन हजार से अधिक पद खाली लेकिन भर्ती फंसी
प्रयागराज। प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के तीन हजार से अधिक पद रिक्त पड़े हैं। साल भर से अधिक समय बीत चुका है और पदों की गणना एवं उनके आरक्षण निर्धारण का काम अब तक पूरा नहीं हो सका है। ऐसे में अभ्यर्थियों को भर्ती के लिए इंतजार करना होगा। भर्ती का विज्ञापन अब अगले साल आने के आसार हैं।
असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए उच्च शिक्षा निदेशालय ने एक साल पहले उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को पदों का अधियाचन भेजा था। भर्ती अब तक पूरी हो जानी चाहिए थी लेकिन उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग विज्ञापन जारी करता, इससे पहले ही निदेशालय ने पदों का अधियाचन वापस ले लिया। निदेशालय की ओर से बताया गया कि पदों के आरक्षण का निर्धारण दोबारा किया जाएगा। प्रक्रिया फिर से शुरू हुई लेकिन इसी बीच गरीब सवर्णों को आरक्षण व्यवस्था लागू कर दी गई।
विज्ञापन

निदेशालय ने फिर से रिक्त पदों की गणना और उनके आरक्षण के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू की। यह प्रक्रिया अंतिम दौर में थी कि शासन से अचानक आदेश आया कि प्रत्येक जिले में रिक्त पदों का सत्यापन जिलाधिकारी की अध्यक्षता वाली कमेटी करेगी। इन दिनों रिक्त पदों के सत्यापन का काम चल रहा है। सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिर से आरक्षण का निर्धारण किया जाएगा और इसके बाद निदेशालय की ओर से आयोग को पदों का अधिचायन भेजा जाएगा। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर के रिक्त पदों पर भर्ती का विज्ञापन अब अगले साल ही आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed