{"_id":"5c8d4d7abdec22144d7e08f4","slug":"assistant-professor-re-counciling-for-recruitment","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए दोबारा काउंसलिंग
Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 17 Mar 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
Teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या-46 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर के 315 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा कराई जा रही है। पिछले सप्ताह हुई काउंसलिंग के डेटा में गड़बड़ी आ गई है और इससे उच्च शिक्षा निदेशालय में हड़कंप मचा है। निदेशालय ने 16, 17 एवं 18 मार्च को ऑनलाइन काउंसलिंग दोबारा कराने का निर्णय लिया है। इसके लिए निदेशालय ने अपनी वेबसाइट पर सूचना जारी की है। साथ ही चयनित अभ्यर्थियों के ई-मेल और मोबाइल नंबर पर भी सूचना भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन संख्या-46 के तहत भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विभाग विषय में 315 चयनित अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग छह, सात एवं आठ मार्च को आयोजित की गई थी। ऑनलाइन काउंसलिंग के दौरान अभ्यर्थियों ने कॉलेज आवंटन अपने विकल्प लॉक कर दिए थे और अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटन की सूचना मिलने का इंतजार था, लेकिन सबकुछ गड़बड़ हो गया। ऑनलाइन काउंसलिंग के डेटा में गड़बड़ी आ गई और डेटा खुल नहीं रहा। ऐसे में उच्च शिक्षा निदेशालय के पास दोबारा काउंसलिंग कराने के अलावा दूसरा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. प्रीति गौतम ने विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि अपरिहार्य कारणों से अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विकल्प दोबारा भरना होगा। अभ्यर्थियों को 18 मार्च को दोपहर 1.59 बजे तक विकल्प भर देना है। अभ्यर्थियों को वेबसाइट ‘hiedup.upsdc.gov.in’ पर ऑनलाइन विकल्प लॉक करना है। साथ ही उच्च शिक्षा निदेशालय की वेबसाइट पर दिए गए मोबाइल नंबर एवं ई-मेल आईडी पर सबमिट की सूचना भी अभ्यर्थी तुरंत दें। विकल्प लॉक करने के बाद अभ्यर्थी अपने मोबाइल नंबर एवं ईमेल आईडी को समय-समय पर चेक करते रहें। कॉलेज आवंटन की सूचना मोबाइल पर एसएमएस एवं ई-मेल के माध्यम से भेजी जाएगी।
विज्ञापन