फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लॉक डाउन में बना दिया जूनियर, असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा में कुछ विषयों के शिक्षकों को मिल चुका है नियुक्त पत्र

Fri, 17 Apr 2020 02:21 PM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: अमर उजाला लोकल ब्यूरो Updated Fri, 17 Apr 2020 02:21 PM IST
विज्ञापन
assistant professor joining halted due to lockdown
उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग

लॉक डाउन बढ़ने के कारण असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती परीक्षा के चयनितों की नियुक्ति फिर फंस गई है। देरी के कारण दो विषयों में चयनित 278 अभ्यर्थी अन्य विषयों में चयनित अभ्यर्थियों से जूनियर हो जाएंगे जबकि सभी ने एक साथ परीक्षा दी थी। लॉक डाउन के बाद ही ज्वाइनिंग की प्रक्रिया पूरी हो सकेगी। देर से ज्वाइन करने के कारण वेतन और प्रमोशन पर असर पड़ेगा। विज्ञापन संख्या 47 के तहत प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में 35 विषयों में असिस्टेट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती होनी है।



इनमें से 33 विषयों का परिणाम जारी किया जा चुका है और 31 विषयों के चयनितों की ऑनलाइन काउंसलिंग की प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। इन अभ्यर्थियों को ज्वाइनिंग भी मिल चुकी है। वहीं, हिंदी और सामाजिक विज्ञान विषय के 278 चयनितों की ऑनलाइन काउंसलिंग फंसी हुई है। हालांकि इन चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग के लिए उच्च शिक्षा निदेशलय ने 10 मार्च तक इनके संशोधित मोबाइल नंबर मांगे थे।

assistant professor joining halted due to lockdown
teacher - फोटो : social media
निदेशालय की योजना थी कि 10 मार्च के बाद ऑनलाइन कांउसलिंग शुरू कराकर इन्हें कॉलेज आवंटित कर दिए जाएं लेकिन इस बीच कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने के कारण काउंसलिंग शुरू नहीं कराई जा सकी। ऐसे में हिंदी विषय में चयनित 166 और राजनीति विज्ञान विषय में चयनित 121 अभ्यर्थियों को अब तक ज्वाइनिंग नहीं मिल सकी है। अब तीन मई तक कुछ होना भी नहीं है। अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए कम से कम अगले माह तक इंतजार करना होगा जबकि उन्हीं के साथ परीक्षा देने वाले 31 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है।

ऐसे में हिंदी और राजनीति विज्ञान विषय के अभ्यर्थी अब अपने ही साथियों से जूनियर हो जाएंगे। इसका असर उनके वेतन, प्रमोशन आदि पर भी पड़ेगा। उधर, इस भर्ती के तहत समाजशास्त्र और शिक्षाशास्त्र विषय का रिजल्ट भी अब तक जारी नहीं किया जा सका है। ऐसे में इन दोनों विषयों के अभ्यर्थियों को भी नुकसान उठाना पड़ेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed