फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assistant professor accused of rape was sent to jail

दुष्कर्म का आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर भेजा गया जेल

Tue, 07 Jan 2020 02:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Assistant professor accused of rape was sent to jail
प्रयागराज। छात्रा से दुष्कर्म के मामले मेें एक दिन पहले गिरफ्तार किया गया असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव रविवार को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने उसे एक दिन पहले गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन

बता दें कि आरोपी प्रोफेसर पर मूल रूप से गाजीपुर जिले की रहने वाली युवती ने कर्नलगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। उसका आरोप था कि घटना को तब अंजाम दिया गया जब वह कुछ साल पहले बैंक रोड पर किराए के मकान में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। उसका आरोप था कि 2014 में मदन यादव ने शादी का झांसा देकर उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद तो वह जल्द ही शादी करने की बात कहता रहा। लेकिन चार साल बाद एक डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर चयनित होने के बाद उसने शादी से साफ इंकार कर दिया। छात्रा का आरोप है कि जब उसने असिस्टेंट प्रोफेसर की मां से शिकायत करनी चाही तो उसे धमकाया गया। बता दें कि मुकदमा दर्ज होने के बाद से फरार चल रहे आरोपी की तलाश में 27 दिसंबर की रात गाजीपुर स्थित उसके पैतृक घर में छापा भी मारा था लेकिन वह नहीं मिला। हालांकि रविवार को पुलिस ने उसे तब गिरफ्तार कर लिया जब वह यहां से कहीं भागने की फिराक में था। कर्नलगंज इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी को सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

सुलह के लिए धमकाने का भी हुआ मुकदमा
उधर एक दिन पहले पीड़िता ने कर्नलगंज थाने में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर मदन यादव पर सुलह के लिए दबाव बनाने को धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। इस मामले में आरोपी के फूफा समेत पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। युवती का आरोप है कि सुलह की बात न मानने पर जान से मारने की धमकी दी और गालीगलौज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुर्की की कार्रवाई की भी थी तैयारी
उधर पुलिस ने यह भी बताया कि लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई की भी तैयारी कर ली गई थी। तीन दिन पहले ही पुलिस ने न्यायालय से 82 की कार्रवाई की अनुमति भी प्राप्त कर ली थी। पुलिस का कहना है कि आरोपी प्रोफेसर के गाजीपुर स्थित घर पर कुर्की की कार्रवाई का नोटिस चस्पा जारी किया जाना था। हालांकि इससे पहले ही वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed