{"_id":"5cfea802bdec22073d79b607","slug":"assist-profess-selection-challenged-in-court-asked-answer","type":"story","status":"publish","title_hn":"असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को चुनौती, जवाब तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति को चुनौती, जवाब तलब
Tue, 11 Jun 2019 12:27 AM IST
विनोद सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Tue, 11 Jun 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
चंडीगढ़ कोर्ट, हाईकोर्ट, अदालत, न्यायालय
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के साइंस एंड टेक्नोलॉजी विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर रूरल टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट में की गई नियुक्ति को इलाहाबाद हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस पर विश्वविद्यालय सहित अन्य पक्षकारों को चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। संदीप कुमार यादव की याचिका पर न्यायमूर्ति मनोज कुमार गुप्ता ने सुनवाई की।
विज्ञापन
याची के अधिवक्ता विभू राय का कहना था कि असिस्टेंट प्रोफेसर रूरल टेक्नोलॉजी एंड डेवलपमेंट के पद पर शशिकांत शुक्ला की नियुक्ति की गई है, जोकि पद की अर्हता नहीं रखते हैं। विज्ञापन में दी गई शर्त के मुताबिक इस पद पर नियुक्ति हेतु तीन वर्ष का अनुभव होना और शोध होना आवश्यक है। नियुक्ति पाने वाले ने अपने अनुभव के जो प्रमाण दिए हैं, उसके मुताबिक ग्राम रोजगार सेवक के पद पर मनरेगा के तहत काम किया है। मनरेगा एक रोजगार योजना है, जिसमें तकनीकी रूप से कोई शोध नहीं होता है। जो शोध कार्य उन्होंने दिखाया है, वह भी पीएचडी के दौरान किया गया है। इसलिए दोनों अनुभव मान्य नहीं है। नियुक्ति को अवैध करार देने की मांग की गई है। हाईकोर्ट ने याचिका पर चार सप्ताह में सभी पक्षकारों को जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन