फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Assembly elections 2022 allahabad City North Harsh Vardhan bajpai can get the benefit of being the only Brahmin face in the circle.

विधानसभा चुनाव 2022 : चुनाव जीतने के बाद क्यों चर्चा में आए यह ब्राह्मण नेता

Thu, 17 Mar 2022 05:00 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 17 Mar 2022 05:00 AM IST
सार

विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और सहयोगी दल से खड़े किए गए कई ब्राह्मण चेहरा चुनाव हार गए। मेजा विधानसभा से नीलम करवरिया, प्रतापपुर विधानसभा से अपना दल एस के राकेश धर त्रिपाठी और  रानीगंज प्रतापगढ़ से विधायक धीरज ओझा को इस बार पराजय झेलनी पड़ी।

विज्ञापन
Assembly elections 2022 allahabad City North Harsh Vardhan bajpai can get the benefit of being the only Brahmin face in the circle.
चुनाव - फोटो : Bureau

विस्तार

प्रयागराज में सर्वाधिक मतों से जीत हासिल करने वाले शहर उत्तरी विधायक हर्ष वर्धन बाजपेयी को फायदा मिल सकता है। प्रयागराज मंडल के प्रयागराज, फतेहपुर, कौशांबी एवं प्रतापगढ़ जिले की 28 विधानसभा सीट में भाजपा और उसके सहयोगी दल द्वारा जीती गई 14 सीट में से हर्ष ही एकमात्र ऐसे विधायक हैं जो ब्राह्मण है। दो वर्ष बाद होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए चर्चा इस बात की है कि भाजपा प्रयागराज मंडल से ब्राहमण चेहरे को प्रदेश सरकार के मंत्रीमंडल में जगह दे सकती है।

विज्ञापन

 


 

 


विधानसभा चुनाव में इस बार भाजपा और सहयोगी दल से खड़े किए गए कई ब्राह्मण चेहरा चुनाव हार गए। मेजा विधानसभा से नीलम करवरिया, प्रतापपुर विधानसभा से अपना दल एस के राकेश धर त्रिपाठी और  रानीगंज प्रतापगढ़ से विधायक धीरज ओझा को इस बार पराजय झेलनी पड़ी। नीलम और धीरज निवर्तमान विधायक होने के बावजूद हारे, जबकि राकेश धर भाजपा के टिकट पर पूर्व में  हंडिया से विधायक बन चुके हैं।

विज्ञापन

न सिर्फ चुनाव जीता बल्कि जीत का अंतर भी बढ़ाया

ऐसे में सिर्फ हर्ष ही एकमात्र ऐसे ब्राह्मण विधायक रहे, जिन्होंने अपनी सीट तो बचाने के साथ लंबे अंतर से चुनाव जीता। हर्ष को मिली जीत के बाद प्रयागराज के तमाम ब्राह्मण नेताओं ने उन्हें सोशल मीडिया के माध्यम से मंत्री बनाने की मुहिम शुरू कर दी है।

 

 

 

पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र देव पांडेय ने कहा कि इस बार हर्ष ने चुनाव बहुत अच्छा लड़ा। उन्हें लंबी लीड भी मिली। पार्षद पवन श्रीवास्तव ने कहा कि मंडल से हर्ष बाजपेयी एकमात्र ब्राह्मण विधायक हैं। पार्टी नेतृत्व को ही तय करना है कि वह प्रयागराज से मंत्रीमंडल में किन नेताओं को जगह देनी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed