{"_id":"5898c8094f1c1b9452378e9d","slug":"assembly-election-in-allahabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"आखिरी दिन उड़ी आचार संहिता की धज्जियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आखिरी दिन उड़ी आचार संहिता की धज्जियां
इलाहाबाद, ब्यूरो
Updated Tue, 07 Feb 2017 12:42 AM IST
विज्ञापन
सोमवार को नामांकन के अंतिम दिन जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर जुटी भीड़।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को कलेक्ट्रेट और सदर तहसील परिसर के आसपास जबरदस्त गहमागहमी रही। अंतिम दिन पार्टियों के प्रत्याशियों से ज्यादा निर्दलीय मैदान में उतरने वालों ने पर्चा दाखिल किया। इस दौरान कलेक्ट्रेट के सामने आचार संहिता की धज्जियां भी उड़ीं, जब कुछ प्रत्याशियों के साथ आए कार्यकर्ताओं ने वहां अफसरों के सामने पंफलेट उड़ाए। एक पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता झंडे, बैनर भी लेकर कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए।
नामांकन का अंतिम दिन होने के कारण जिला प्रशासन से सोमवार को अतिरिक्त सुरक्षा बरती। सुबह दस बजे से ही कलेक्ट्रेट और सदर तहसील गेट के बाहर आरएएफ तैनात कर दी गई। इसके साथ घुड़सवार पुलिस भी गेट के बाहर और अंदर तैनात की गई। सुबह 11 बजे नामांकन का सिलसिला शुरू हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की भीड़ भी बढ़ने लगी। आनंद हॉस्पिटल चौराहे से टैक्सी स्टैंड चौराहा और वहां से एसएसपी कार्यालय तक, मिशन रोड, कटरा आदि से कलेक्ट्रेट और तहसील की तरफ आने वाली हर सड़क पर जबरदस्त भीड़ रही। ज्यादातर निर्दलीय प्रत्याशी छोटे-छोटे जुलूस की शक्ल में पहुंचे।
जुलूस को कलेक्ट्रेट और तहसील से सौ मीटर पहले ही रोक कर वहां से प्रत्याशी के साथ सिर्फ प्रस्तावकों को ही भेजा जा रहा था लेकिन उनके समर्थक अगल-बगल के दूसरे रास्तों से प्रत्याशी तक पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट, तहसील गेट पर पहुंचे। यहां मौजूद अफसरों ने समर्थकों को नारेबाजी करने से रोका। इस बीच शहर उत्तरी से एक निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों ने आचार संहिता का उल्लंघन करते हुए कलेक्ट्रेट गेट के सामने जमकर पंफलेट भी उड़ाए। वहां मौजूद अफसरों की आपत्ति का उन पर कोई असर नहीं हुआ। अपना दल के दो प्रत्याशी भी अलग-अलग जुलूस लेकर पहुंचे। हाथों में झंडा-बैनर लिए उनके समर्थकों को नामांकन स्थल से सौ मीटर दूर रोकने का प्रयास किया गया लेकिन वह जुलूस के साथ ही कलेक्ट्रेट गेट तक पहुंच गए। यहां नारेबाजी कर रहे लोगों को अफसरों ने शांत कराया।