{"_id":"5dadfee68ebc3e0159665f26","slug":"assembly-by-election-sp-and-bjp-workers-clash-in-sadulpur-allahabad-news-ald258169270","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधानसभा उपचुनाव: शुकुलपुर में भिड़े सपा व भाजपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधानसभा उपचुनाव: शुकुलपुर में भिड़े सपा व भाजपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
शुकुलपुर स्थित मतदान केन्द्र पर हाथापाई करते भाजपा व सपा के कार्यकर्ता।
- फोटो : PRATAPGARH
सदर विधानसभा के उपचुनाव में राजनैतिक दलों के अभिकर्ता व कार्यकर्ता आपस में तकरार करते रहे। दिन भर फर्जी वोटिंग व विवाद की खबरों ने अफसरों को हलाकान कर रख दिया। पीठासीन अधिकारी ने विवाद करने वाले अभिकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाया।
नगर कोतवाली के दहिलामऊ शुकुलपुर में मतदान समाप्त होने के बाद भाजपा व सपा कार्यकर्ता के बीच फर्जी वोटिंग को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग मारपीट पर उतारू हो गए। हालांकि समय पर पुलिस पहुंच गई। जिसके चलते दोनों पक्षों को शांत होना पड़ा। प्राथमिक विद्यालय अंतू में मतदान शुरू होने के एक घंटे बाद ही एक युवक के मतदान को लेकर एजेंट को पहचान के लिए बुलाया गया।
अभिकर्ताओं ने उसे पहचानने से इनकार कर दिया और आपस में विवाद करने लगे। जिसके बाद पीठासीन अधिकारी ने सभी दलों के अभिकर्ताओं को बाहर बैठा दिया। जिससे उनमें आक्रोश रहा। उपचुनाव के सबसे अधिक अंतू थाना क्षेत्र के पूरे परमेश्वर, खैरा गौरबारी, कटका समेत अन्य मतदान केंद्रों पर फर्जी वोटिंग की शिकायत पर अफसर भागदौड़ करते रहे।