फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   aspirants are waiting for pcs pre result 2020

अभ्यर्थियों को पीसीएस प्री के रिजल्ट का इंतजार

Wed, 04 Nov 2020 01:00 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 01:00 AM IST
विज्ञापन
aspirants are waiting for pcs pre result 2020
aspirants are waiting for pcs pre result 2020
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के कैलेंडर में पीसीएस-2020 की मुख्य परीक्षा अगले साल 22 जनवरी से प्रस्तावित है। ढाई माह का वक्त बचा है और आयोग को अभी प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी करना है एवं मुख्य परीक्षा के लिए आवेदन भी लेने हैं। ऐसे में परिणाम जल्द जारी होने की उम्मीद है। अभ्यर्थियों को भी रिजल्ट का इंतजार है। इसी के साथ आयोग की ओर से पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 में पदों की संख्या बढ़ाए जाने की कवायद भी चल रही है। इसके लिए आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रभात कुमार मुख्य सचिव को पत्र भी लिख चुके हैं। अगर परिणाम जारी होने से पहले आयोग को नए पदों का अधियाचन मिलता है तो इन पदों को भी पीसीएस-2020 में शामिल कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पीसीएस-2020 और एसीएफ/आरएफओ-2020 की प्रारंभिक परीक्षा 11 अक्तूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए पांच लाख 95 हजार 696 अभ्यर्थियों ने आवेदन किए थे और इनमें से तीन लाख 16 हजार 352 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए थे। अगर पदों की संख्या बढ़ती है तो प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों के लिए चयन के अवसर भी बढ़ जाएंगे और आयोग भी इसी दिशा में काम कर रहा है। आयोग ने पीसीएस के 200 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था। कुछ दिनों बाद 64 नए पदों का अधियाचन मिल गया, जिसमें 52 पद पीसीएस और 12 पद एसीएफ/आरएफओ के थे। इसके बाद भी कई विभागों में पद खाली हैं और आयोग को अधियाचन नहीं मिला है।
विज्ञापन

आयोग के अध्यक्ष ने कुछ दिनों पूर्व मुख्य सचिव को पत्र लिखकर अवगत कराया था कि ग्राम्य विकास विभाग, राजस्व विभाग, गृह विभाग, नगर विकास विभाग, वाणिज्य कर विभाग, वित्त सेवाएं विभाग, शिक्षा विभाग, निबंधन विभाग, पंचायती राज विभाग, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट माप विभाग और वन्य जीव अनुभाग आदि के कोई भी अधियाचन चयन वर्ष 2019-20 के लिए प्राप्त नहीं हुए हैं। अध्यक्ष ने मुख्य सचिव से आग्रह किया था कि जिन विभागों में रिक्त पद उपलब्ध हैं, उनके अधियाचन 31 अक्तूबर तक आयोग को उपलब्ध करा दिए जाएं, ताकि प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम निकलने के पूर्व ही पीसीएस-2020 और एसीएफ/अरएफओ-2020 में इन्हें शामिल कर लिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed