प्रयागराज : खान मुबारक बनकर पूर्व विधायक से मांगी पांच लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार
मैं नैनी सेंट्रल जेल से खान मुबारक बोल रहा हूं। बहुत पैसा कमा लिए हो, पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो बम से उड़ा दिए जाओगे। मंगलवार दोपहर को एक अनजान नंबर से पूर्व विधायक बारा डॉ. अजय कुमार को यह धमकी दी गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैं नैनी सेंट्रल जेल से खान मुबारक बोल रहा हूं। बहुत पैसा कमा लिए हो, पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो बम से उड़ा दिए जाओगे। मंगलवार दोपहर को एक अनजान नंबर से पूर्व विधायक बारा डॉ. अजय कुमार को यह धमकी दी गई। पूर्व विधायक ने तत्काल इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। पूूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
थाना क्षेत्र के दाउदनगर मोहल्ले के रहने वाले डॉ. अजय कुमार बारा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वह पूर्व प्रमुख चाका व एससी एसटी आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। मंगलवार दोपहर उनके फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मैं नैंनी सेंट्रल जेल से खान मुबारक बोल रहा हूं। इसके बाद उसने धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।
रंगदारी नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। पूर्व विधायक ने नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बांदा जिले के पलानी थाना कैथी गडरिया गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा और प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव निवासी नान उर्फ हर्ष पाठक को गिरफ्तार किया है।
दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में नंबर ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।