फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asking ex-MLA for extortion of five lakhs by becoming Khan Mubarak, accused arrested

प्रयागराज : खान मुबारक बनकर पूर्व विधायक से मांगी पांच लाख की रंगदारी, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 14 Dec 2022 09:03 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Wed, 14 Dec 2022 09:03 PM IST
सार

मैं नैनी सेंट्रल जेल से खान मुबारक बोल रहा हूं। बहुत पैसा कमा लिए हो, पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो बम से उड़ा दिए जाओगे। मंगलवार दोपहर को एक अनजान नंबर से पूर्व विधायक बारा डॉ. अजय कुमार को यह धमकी दी गई।

विज्ञापन
Asking ex-MLA for extortion of five lakhs by becoming Khan Mubarak, accused arrested
फिरौती - फोटो : demo

विस्तार

मैं नैनी सेंट्रल जेल से खान मुबारक बोल रहा हूं। बहुत पैसा कमा लिए हो, पांच लाख रुपये की रंगदारी नहीं दी तो बम से उड़ा दिए जाओगे। मंगलवार दोपहर को एक अनजान नंबर से पूर्व विधायक बारा डॉ. अजय कुमार को यह धमकी दी गई। पूर्व विधायक ने तत्काल इसकी सूचना नैनी पुलिस को दी। पूूर्व विधायक की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते 24 घंटे के अंदर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन



थाना क्षेत्र के दाउदनगर मोहल्ले के रहने वाले डॉ. अजय कुमार बारा विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके हैं। वह पूर्व प्रमुख चाका व एससी एसटी आयोग के सदस्य भी रह चुके हैं। मंगलवार दोपहर उनके फोन पर एक अनजान नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने बताया कि मैं नैंनी सेंट्रल जेल से खान मुबारक बोल रहा हूं। इसके बाद उसने धमकी देते हुए उनसे पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की।

विज्ञापन

Asking ex-MLA for extortion of five lakhs by becoming Khan Mubarak, accused arrested
फिरौती - फोटो : demo

रंगदारी नहीं देने पर बम से उड़ाने की धमकी भी दी गई। पूर्व विधायक ने नैनी कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया। नंबर ट्रेस करते हुए पुलिस ने 24 घंटे के अंदर धमकी देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बांदा जिले के पलानी थाना कैथी गडरिया गांव निवासी प्रदीप विश्वकर्मा और प्रयागराज के लालापुर थाना क्षेत्र के नगरवार गांव निवासी नान उर्फ हर्ष पाठक को गिरफ्तार किया है।


दोनों युवकों से पूछताछ करने के बाद पुलिस ने उन्हें जेल भेज दिया। पूर्व विधायक डॉ. अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को अनजान नंबर से कॉल आया था। कॉल करने वाले ने पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी। इंस्पेक्टर नैनी बृजेश सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक से पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने के मामले में नंबर ट्रेस कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed