फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Asif's sister name also included in the FIR in the murder case of a property dealer.

Prayagraj : प्रॉपर्टी डीलर की हत्या मामले में आसिफ की बहन का नाम भी एफआईआर में शामिल

Sat, 18 Apr 2026 01:20 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 18 Apr 2026 01:20 PM IST
सार

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी की बहन समेत एक अन्य का नाम भी पुलिस ने एफआईआर में शामिल कर लिया है।

विज्ञापन
Asif's sister name also included in the FIR in the murder case of a property dealer.
प्रॉपर्टी डीलर इरफान। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

करेली थाना क्षेत्र के गौसनगर स्थित बिस्मिल्लाह चौराहा के पास प्रॉपर्टी डीलर मोहम्मद इरफान की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी आसिफ दुर्रानी की बहन समेत एक अन्य का नाम भी पुलिस ने एफआईआर में शामिल कर लिया है। दोनों आरोपियों पर पुलिस ने हत्या की साजिश में शामिल होने का शक जताया है। वहीं, दूसरी तरफ पुलिस को आसिफ व उसके भाई राशिद की लोकेशन मुंबई के अलावा अन्य कई शहरों में मिली है।

विज्ञापन


इसी आधार पर पुलिस की दो टीमें मुंबई समेत अन्य शहरों के लिए रवाना हो गई हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही 25 हजार के इनामी भाइयों को पकड़ लिया जाएगा। बता दें कि आठ अप्रैल को करेली में दो बाइक पर सवार नकाबपोश बदमाशों ने इरफान की गोली मारकर हत्या कर दी थी। बेटे मोहम्मद आमिर की तहरीर पर पुलिस ने आसिफ दुर्रानी समेत अन्य पर एफआईआर दर्ज की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed