फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashraf brother-in-law Zaid's relative was also involved in the fraud, police found important evidence in the

Prayagraj : अशरफ के साले जैद के फर्जीवाड़े में रिश्तेदार भी था शामिल, छानबीन में पुलिस को मिले अहम साक्ष्य

Sat, 09 Mar 2024 01:09 PM IST
विनोद सिंह अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 09 Mar 2024 01:09 PM IST
सार

जैद एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में इतिहास विभाग का प्रवक्ता है। 31 दिसंबर 2023 को उसके खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि जैद के 18 नवंबर 2023 तक कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत हैं।

विज्ञापन
Ashraf brother-in-law Zaid's relative was also involved in the fraud, police found important evidence in the
अशरफ। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माफिया खालिद अजीम उर्फ अशरफ के साले मो. जैद के फर्जीवाड़े में अब उसके एक रिश्तेदार की भी संलिप्तता सामने आई है। यह रिश्तेदार उसी कॉलेज में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है जहां जैद तैनात है। पुलिस को इस मामले में उसकी संलिप्तता के संबंध में अहम साक्ष्य मिले हैं।

विज्ञापन


जैद एमआर शेरवानी इंटर कॉलेज सल्लाहपुर में इतिहास विभाग का प्रवक्ता है। 31 दिसंबर 2023 को उसके खिलाफ पूरामुफ्ती थाने में कॉलेज के प्रधानाचार्य मो. याकूब ने मुकदमा दर्ज कराया। आरोप लगाया कि जैद के 18 नवंबर 2023 तक कॉलेज के हाजिरी रजिस्टर में दस्तखत हैं। उनका कहना था कि रजिस्टर में दस्तखत उनके सामने नहीं हुए और इस दौरान उनकी मुलाकात भी जैद से नहीं हुई। आरोप लगाया कि किसी की मिलीभगत से फर्जी तरीके से यह दस्तखत किए गए। इस मामले में जैद के साथ ही क्लर्क एजाज अहमद पर भी केस दर्ज हुआ जिसके कब्जे में हाजिरी रजिस्टर रहता था।
विज्ञापन


पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जांच पड़ताल के दौरान एक अहम बात सामने आई है। पता चला कि इस फर्जीवाड़े में जैद के एक रिश्तेदार की भी संलिप्तता थी। वह कॉलेज में ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है और हटवा गांव का ही रहने वाला है। वह जैद का करीबी रिश्तेदार है और अब तक जो साक्ष्य सामने आए हैं, उससे पता चला है कि उसकी ही मदद से यह फर्जीवाड़ा किया गया। पूरामुफ्ती पुलिस इस मामले में साक्ष्य एकत्रित करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

50 करोड़ की वक्फ संपत्ति मामले में भी है नामजद

जैद अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी का बड़ा भाई है और पूरामुफ्ती के हटवा गांव का रहने वाला है। वह 50 करोड़ की वक्फ संपत्ति कब्जाने, बेचने के मामले में भी नामजद है। फिलहाल उसे कोर्ट से राहत मिली हुई है। इस मामले में जैद का भाई सद्दाम व अशरफ की पत्नी जैनब समेत कुल सात लोग नामजद हैं। इनमें से जैद, हिस्ट्रीशीटर प्रधान शिवली व एक अन्य तारिक को राहत मिली हुई है। जबकि सद्दाम का रिमांड बनवाया जा चुका है। जैनब, मुतवल्ली असियम व उसकी पत्नी जिन्नत अभी फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed