फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashraf brother-in-law Saddam reel goes viral video made during court appearance

'यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे...': अशरफ के साले सद्दाम की रील वायरल, कोर्ट में पेशी के दौरान बनाया वीडियो

Sat, 22 Mar 2025 06:44 AM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज Published by: विकास कुमार Updated Sat, 22 Mar 2025 06:44 AM IST
सार

अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी का तीसरे नंबर का भाई सद्दाम पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह बदायूं जेल में बंद है। उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। 

विज्ञापन
Ashraf brother-in-law Saddam reel goes viral video made during court appearance
अशरफ का साला सद्दाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतीक अहमद गैंग के सक्रिय गुर्गे और उसके भाई अशरफ के साले सद्दाम की एक रील सोशल मीडिया पर वायरल हुई है। कोर्ट में पेशी के लिए जाने के दौरान बनाए गए इस वीडियो के बैकग्राउंड में धमकी भरा गाना भी लगाया गया है। इसके बोल ‘यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे’ हैं।

विज्ञापन

‘खास यार से यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे, तू जिनके बल पर उछलैसे हम उनको भी मरवा देंगे’
अली अतीक अहमद.786 नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर यह रील वीडियो अपलोड किया गया है। 19 सेकेंड के वीडियो की शुरुआत में सद्दाम प्रिजन वैन में बैठे नजर आता है। कुछ सेकेंड बाद वह कोर्ट में किसी कागज पर हस्ताक्षर करते और फिर पुलिस सुरक्षा में जाते दिखाई पड़ता है। आखिर में वह फिर प्रिजन वैन में बैठे नजर आता है। वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना सुनाई पड़ता है। इसके बोल ‘खास यार से यूपी में घर बैठे मर्डर करा देंगे, तू जिनके बल पर उछलैसे हम उनको भी मरवा देंगे’ सुनाई पड़ते हैं।
 यह भी पढ़ें :  Umesh Pal Murder : गुड्डू मुस्लिम, साबिर व अरमान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, उमेश पाल हत्याकांड में बड़ी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में जुटी पुलिस
रील वीडियो कब और कहां का है, फिलहाल इसका पता नहीं चल सका है। जिस अकाउंट पर वीडियो पोस्ट किया गया, उसका संचालक कौन है, इसकी भी कोई जानकारी नहीं मिल सकी। उधर, एडीसीपी नगर अभिजीत कुमार ने ऐसे किसी भी वीडियो के संबंध में जानकारी होने से इनकार किया है। उनका कहना है कि इस संबंध में जानकारी जुटाई जाएगी।
Umesh Pal Murder Case : अशरफ की पत्नी जैनब के आलीशान मकान पर चला बुलडोजर, पीडीए ने किया ध्वस्त

विज्ञापन

बदायूं जेल में है बंद, 5.29 करोड़ की संपत्ति हुई है कुर्क
अशरफ की पत्नी जैनब उर्फ रूबी का तीसरे नंबर का भाई सद्दाम पूरामुफ्ती थाने का हिस्ट्रीशीटर है। वह बदायूं जेल में बंद है। उस पर नौ मुकदमे दर्ज हैं। पिछले साल जून में उसकी हिस्ट्रीशीट खोली गई थी। उसका भाई जैद भी उसके साथ हिस्ट्रीशीटर बनाया गया था। जैद भी कई मुकदमों में नामजद है। जैनब उमेश पाल हत्याकांड में फरार है। उस पर 50 हजार का इनाम घोषित है। 26 फरवरी को बरेली पुलिस ने गैंगस्टर के मामले में सद्दाम व उसके दोस्त लल्ला गद्दी की 5.29 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की थी।
 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed