{"_id":"6695c204613928c8cf089614","slug":"ashok-gautam-reinstated-in-bsp-becomes-chief-sector-incharge-of-three-divisions-allahabad-news-c-3-1-ald1020-415120-2024-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: बसपा में अशोक गौतम की बहाली, बने तीन मंडलों के मुख्य सेक्टर इंचार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: बसपा में अशोक गौतम की बहाली, बने तीन मंडलों के मुख्य सेक्टर इंचार्ज
विज्ञापन
अशोक गौतम। बीएसपी
लोकसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की करारी शिकस्त के बाद हुई समीक्षा बैठकों के दौरान पार्टी के ही कुछ नेताओं की ओर से भितरघात का आरोप लगाए जाने के कारण बसपा सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर पार्टी से बाहर किए गए अशोक गौतम की बहाली हो गई है। इस बार उन्हें ज्यादा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक गौतम को तीन मंडलों का मुख्य सेक्टर इंचार्ज बनाया गया है।
लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद बसपा में प्रयागराज मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी रहे पूर्व राज्य मंत्री अशोक गौतम का ओहदा बढ़ाकर मायावती ने उन्हें लखनऊ, झांसी और चित्रकूट मंडल के मुख्य सेक्टर इंचार्ज की जिम्मेदारी सौंपी थी। बसपा सुप्रीमो की ओर लगातार की जा रही समीक्षा बैठकों में प्रयागराज मंडल के कुछ पदाधिकारियों ने अशोक गौतम पर लोकसभा चुनाव में भितरघात के आरोप लगा दिए थे।
उन पर आरोप लगे थे कि पूर्व मंत्री रहे इंद्रजीत सरोज से मिलकर उन्होंने कौशाम्बी लोकसभा सीट पर डमी प्रत्याशी शुभ नारायण को उतार दिया था। सोमवार को दिल्ली स्थित केंद्रीय कार्यालय में बसपा प्रमुख मायावती से मिलकर अशोक गौतम साक्ष्य सहित अपनी बात रखने में सफल रहे। पार्टी सुप्रीमो के निर्देश पर अशोक गौतम की बहाली कर दी गई और सेक्टर तीन के अंतर्गत उन्हें कानपुर, झांसी और चित्रकूट मंडल का मुख्य सेक्टर इंचार्ज बना दिया गया।
विज्ञापन
अशोक गौतम संगठन का काम मुख्य सेक्टर इंचार्ज मुकेश अहिरवार, हेमंत प्रताप सिंह और बौद्ध प्रिय गौतम के साथ देखेंगे। 2027 के विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर अशोक गौतम को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अशोक गौतम की पार्टी में बहाली और तीन मंडलों का मुख्य सेक्टर इंचार्ज बनाए जाने पर पूर्व जिलाध्यक्ष आरबी त्यागी, राजेश पासी, प्रवीण भारती, डॉ. एसपी सिद्धार्थ, प्रेम चंद्र निर्मल, अतुल कुमार टीटू, रामबृज गौतम, रमेश गौतम आदि ने बधाई दी है।