फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Ashok Bajpayee' counterattack: Rita is saving her existence by taking the name of Bahuguna

अशोक बाजपेयी का पलटवार : बहुगुणा का नाम लेकर अपना अस्तित्व बचा रही हैं रीता

Sat, 23 Apr 2022 01:27 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 23 Apr 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ashok Bajpayee' counterattack: Rita is saving her existence by taking the name of Bahuguna
रीता बहुगुणा जोशी - फोटो : अमर उजाला

प्रयागराज की सांसद डॉ. रीता बहुगुणा जोशी द्वारा लिखी गई अपने पिता की बायोग्राफी ‘हेमवती नंदन बहुगुणा : भारतीय जनचेतना के संवाहक’ के माध्यम से पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमारी बाजपेयी द्वारा इंदिरा गांधी के कान भरे जाने की बात को पूर्व विधायक अशोक बाजपेयी ने बकवास बताया है। अशोक बाजपेयी ने कहा उनकी मां राजेंद्र कुमारी बाजपेयी के बारे में रीता ने अपनी किताब में जिन तथ्यों का उल्लेख किया है वह सही नहीं है। सांसद रीता अपने पिता हेमवती नंदन बहुगुणा का नाम लेकर खुद का अस्तित्व बचा रही हैं। 

विज्ञापन



दरअसल सांसद रीता बहुगुणा जोशी और रामनरेश त्रिपाठी द्वारा लिखी गई किताब ‘हेमवती नंदन बहुगुणा : भारतीय जनचेतना के संवाहक’ में रीता ने सियासत के कई अहम राज खोले हैं। अपने पिता की इस बायोग्राफी में सांसद रीता ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी और पूर्व सीएम हेमवती नंदन बहुगुणा के संबंधों में आई खटास के बारे में विस्तार से बताया गया है। अगले माह चार मई को उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा विमोचन होने वाली इस किताब के माध्यम से बताया गया है कि पूर्व पीएम वीपी सिंह और प्रदेेश सरकार में मंत्री रह चुकीं राजेंद्र कुमारी बाजपेयी उनके पिता के खिलाफ इंदिरा गांधी के कान भरती थी।

विज्ञापन

बहुगुणा कांग्रेस को कमजोर करना चाहते थे- बाजपेयी

किताब में राजेंद्र कुमारी बाजपेयी द्वारा हेमवती नंदन बहुगुणा के खिलाफ इंदिरा गांधी के कान भरे जाने की बात सामने आने पर बृहस्पतिवार को अशोक बाजपेयी ने सांसद रीता जोशी को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि किताब के माध्यम से उनकी मां राजेंद्र कुमारी पर जो आरोप लगाए गए हैं वह गलत हैं। उस दौरान हेमवती नंदन बहुगुणा की सरकार को लेकर पीएम कार्यालय में विधानमंडल के नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में हेमवती नंदन को हटाने के पक्ष में वोटिंग हुई।


वोटिंग के आधार पर ही वह सीएम की कुर्सी से हटाए गए। मेरी मां इंदिरा गांधी के बहुत करीब थी, दोनों में छोटी बहन और बड़ी बहन जैसा रिश्ता था। अब जो इस दुनिया में नहीं है, उसके बारे में इस तरह से लिखना ठीक नहीं है। मैं यह भी कहूंगा कि राजेंद्र कुमारी बाजपेयी और हेमवती नंदन बहुगुणा में कभी झगड़ा नहीं था। झगड़ा सिर्फ ये था कि उस दौरान बहुगुणा जी कांग्रेस को कमजोर कर उसमें खुद कब्जा जमाना चाहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed