{"_id":"64384dbdbe1659a50a0261e3","slug":"asad-s-body-will-be-buried-near-grandfather-grave-in-chakia-warts-and-maternal-grandfather-leave-for-jhansi-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"ASAD Encounter : चकिया में दादा की क्रब के पास दफनाया जाएगा असद का शव, मौसा और नाना शव लेने झांसी रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ASAD Encounter : चकिया में दादा की क्रब के पास दफनाया जाएगा असद का शव, मौसा और नाना शव लेने झांसी रवाना
Fri, 14 Apr 2023 12:15 AM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Fri, 14 Apr 2023 12:15 AM IST
सार
एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव को लेने के लिए मौसा और नाना रात को ही झांसी रवाना हो गए। वह वहां पहुंचने के बाद असद का शव लेकर प्रयागराज पहुंचेंगे।
विज्ञापन
असद एनकाउंटर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एसटीएफ के साथ मुठभेड़ में मारे गए माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के शव को लेने के लिए मौसा और नाना रात को ही झांसी रवाना हो गए। वह वहां पहुंचने के बाद असद का शव लेकर प्रयागराज पहुंचेंगे। शव को चकिया स्थित पुश्तैनी आवास पर रखा जाएगा। शुक्रवार को कसारी-मसारी कब्रिस्तान में दादा के बगल में असद के शव को सुपुर्दे खाक किया जाएगा।
विज्ञापन
अतीक अहमद के वकील विजय मिश्रा ने बृहस्पतिवार की रात यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि असद के पिता और चाचा पुलिस कस्टडी में है। हालांकि शुक्रवार को जनाजे में शामिल होने के लिए अब्बा और चाचा की ओर से अर्जी दी जा सकती है। वकील ने बताया कि घर की महिलाओं में असद की मां शाइस्ता परवीन और चाची जैनब फातिमा के अलावा बुआ नूरी भी उमेश पाल हत्याकांड में नामजद होने की वजह से नहीं आ सकती हैं। ऐसे में उसके नाना और मौसा शव हैंडओवर करेंगे। इधर, चकिया स्थित अतीक अहमद के पुश्तैनी आवास पर देर रात का तैयारियां शुरू हो गईं।
विज्ञापन
एनकाउंटर की सूचना के बाद पुश्तैनी आवास पर लोगों की भीड़ जुट गई। सगे संबधियों के आने का क्रम देर रात तक चलता रहा। भीड़ एकत्रित होने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस पूछताछ के बाद चली गई। अतीक के करीबी रिश्तेदारों ने बताया कि 120 फीट रोड स्थित कसारी मसारी काब्रिस्तान में दादा की क्रब के पास उसे दफनाया जाएगा। उमेश पाल हत्याकांड में घर के लोगों के वंछित होने के कारण नाना और मौसा ही कब्रिस्तान में उसके शव को सुपुर्दे खाक की प्रक्रिया को पूरा कराएंगे।
विज्ञापन