फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   As SSP and Energy Minister Call To CO, SHO, SDO JE

खुलासा : एसएसपी बनकर सीओ व थानेदार, ऊर्जा मंत्री बनकर एसडीओ-जेई को करते थे फोन

Mon, 22 Aug 2022 07:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 22 Aug 2022 07:48 AM IST
सार

पुलिस ने एक दिन पहले ही रामनगर निवासी श्यामेंद्र और सोरंाव गांव निवासी अंकित शुक्ला को जेल भेजा है। सूत्रों ने बताया कि उनसे पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए। एसएसपी का सीयूजी नंबर हैक कर मेजा सीओ अमिता सिंह के पास भी फोन किया था। 

विज्ञापन
As SSP and Energy Minister Call To CO, SHO, SDO JE
फोन कॉल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अफसरों के मोबाइल नंबर हैक कर अधीनस्थों को फोन करने वाले हैकरों से पूछताछ मेें चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। पता चला है कि वह एसएसपी बनकर सीओ-थानेदार और ऊर्जा मंत्री बनकर एसडीओ-जेई को फोन करते थे। एक आरोपी श्यामेंद्र उपाध्याय तो इसी हनक की बदौलत एक एक्सईएन व पूर्व एसडीओ की गाड़ी में भी घूमने लगा था। 

विज्ञापन



पुलिस ने एक दिन पहले ही रामनगर निवासी श्यामेंद्र और सोरंाव गांव निवासी अंकित शुक्ला को जेल भेजा है। सूत्रों ने बताया कि उनसे पूछताछ में बेहद चौंकाने वाले खुलासे हुए। एसएसपी का सीयूजी नंबर हैक कर मेजा सीओ अमिता सिंह के पास भी फोन किया था। 
विज्ञापन



जमीन पर कब्जे के मामले में एक पक्ष की मदद करने का दबाव बनाया था। हालांकि सीओ का कहना है कि शक होने पर उन्होंने जांच पड़ताल की तो पता चला कि यह किसी की शरारत थी। इसके बाद उन्होंने साइबर सेल में शिकायत भी दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी खुद को बताता था ऊर्जा मंत्री का खास
श्यामेंद्र बिजली विभाग में ठेकेदारी करता था। उसने पूछताछ में बताया कि वह खुद को तत्कालीन ऊर्जा मंत्री का खास बताता था। कई बार अपनी पैरवी में उसने ऊर्जा मंत्री बनकर बिजली विभाग के अफसरों को फोन भी किया था। यही वजह थी कि स्थानीय अधिकारियों के बीच उसकी अच्छी पैठ थी। 

...तो एसओ को झांसा देकर दर्ज कराई एफआईआर? 
मेजा थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह के पास भी आरोपियों ने फोन किया था। पुलिस का एक बड़ा अधिकारी बनकर मारपीट के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई को कहा था। इस मामले में श्यामेंद्र की तहरीर पर एफआईआर भी दर्ज हुई थी। चर्चा है कि यह एफआईआर भी आरोपियों ने पुलिस के एक बड़े अफसर का नंबर हैक कर कराई थी। अफसर बनकर थानेदार के पास फोन किया, जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज हुई। हालांकि एसओ इससे इंकार करते रहे। उनका कहना है कि आरोपी के बेटे से मारपीट हुई थी और जांच पड़ताल के बाद ही एफआईआर दर्ज की गई थी। 

बाबुओं की की थी सिफारिश
चर्चा यह भी है कि इन हैकरों ने तहसील में भी अपना जाल बिछाया गया था। इन्होंने कई लेखपालों के स्थानांतरण की भी सिफारिश की थी। इसके अलावा मेजा तहसील के कई बाबू इन्हीं की बदौलत आठ-10 सालों से भी ज्यादा समय से मेजा तहसील में ही डटे हैं। 


यूट्यूब से सीखा एप का इस्तेमाल
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि उन्होंने एप प्लेस्टोर से डाउनलोड किया। साथ ही यूट्यूब से इसे इस्तेमाल करने का तरीका सीखा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed