फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   As soon as the exam ended, the crowd increased at the stations, the candidates ran to catch the train

Prayagraj News: परीक्षा समाप्त होते ही स्टेशनों पर बढ़ी भीड़, भागते हुए परीक्षार्थियों ने पकड़ी ट्रेन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 02:48 AM IST
विज्ञापन
As soon as the exam ended, the crowd increased at the stations, the candidates ran to catch the train
यूपी होमगार्ड परीक्षा-2026 के पहले दिन शनिवार को परिवहन केंद्रों पर परीक्षार्थियों का भारी रेला देखने को मिला। रेलवे स्टेशनों और बस अड्डों पर सुबह से ही परीक्षार्थियों की भीड़ दिखाई देने लगी। शाम को भीड़ ज्यादा बढ़ने पर रेल और रोडवेज प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। चौरीचौरा, कालिंदी, संगम, नौचंदी और कानपुर इंटरसिटी जैसी प्रमुख ट्रेनें कोच में क्षमता से अधिक भीड़ के कारण ठसाठस भरी रहीं।
विज्ञापन

प्रयागराज जंक्शन पर पहली पॉली की परीक्षा समाप्त होने के बाद ही पूर्वांचल की तरफ जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई। वाराणसी से बलिया के रास्ते छपरा जाने वाली सारनाथ पूरी तरह से पैक रही। ट्रेन जब जंक्शन से चली तब भी तमाम अभ्यर्थियों ने भागते उसे पकड़ा।
विज्ञापन

भीड़ के दबाव को देखते हुए मंडल के डीआरएम रजनीश अग्रवाल और एडीआरएम दीपक कुमार ने खुद मंडलीय वार रूम में मोर्चा संभाला। इस दौरान कानपुर रूट पर उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनें चलाई गईं, जबकि फतेहपुर मेमू का विस्तार प्रयागराज जंक्शन तक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जंक्शन आरपीएफ पोस्ट प्रभारी अमित मीना और अन्य जवानों ने परीक्षार्थियों को लाइन में लगवाया। देर शाम चौरीचौरा के आगमन के दौरान भी प्लेटफार्म-छह पर भीड़ बढ़ी। परीक्षार्थी आरक्षित कोचों में चढ़ गए। मंडल पीआरओ अमित कुमार सिंह के मुताबिक, लखनऊ और कानपुर के लिए विशेष ट्रेनों का संचालन जारी है और अगले दो दिनों तक अतिरिक्त प्रबंध लागू रहेंगे।

वहीं, रोडवेज बसों में भी खूब भीड़ उमड़ी। खासतौर से पूर्वांचल के शहरों की तरफ जाने वाली बसों में भीड़ ज्यादा रही। इस वजह से रोडवेज ने बसों के फेरे बढ़ाए। विद्या वाहिनी अस्थायी बस स्टेशन पर भी टिनशेड के नीचे बसों का इंतजार करते अभ्यर्थी दिखाई दिए।

तेज धूप से टिनशेड के नीचे आम यात्रियों के साथ परीक्षार्थियों को काफी परेशानी हुई। इस बीच जौनपुर, गोरखपुर, वाराणसी, प्रतापगढ़, कानपुर मार्ग के लिए अतिरिक्त बसें चलाई गईं। क्षेत्रीय प्रबंधक रविंद्र कुमार सिंह के अनुसार, कई बसें रिजर्व में भी रखी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed