{"_id":"69dbf590dc20b1306506851e","slug":"as-soon-as-the-body-reached-home-there-was-chaos-among-the-family-members-allahabad-news-c-417-1-sald1007-5261-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: शव घर पहुंचते ही परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 13 Apr 2026 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
Updated Mon, 13 Apr 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
हंडिया कोतवाली क्षेत्र के बरौत में हादसे में 23 वर्षीय युवक की जान चली गई। पोस्टमार्टम के बाद रविवार शाम जैसे ही शव घर पहुंचा, परिजनों में कोहराम मच गया।
भीटी रेलवे स्टेशन के दक्षिण तरफ सोनकर बस्ती निवासी 23 वर्षीय विवेक कुमार पुत्र सुरेश चंद्र बरौत कस्बे के एक निजी मकान में वायरिंग का कार्य कर रहा था। शनिवार को काम के दौरान वह छत पर चढ़ा हुआ था, तभी अचानक ऊपर से गुजर रहे हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने उसे एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।