फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   As soon as he was kidnapped in the car, he was abused, eight people were involved in the kidnapping-murder conspiracy

Prayagraj News: कार में अगवा करते ही मार दी थी गाेली, अपहरण-हत्या की साजिश में आठ लोग थे शामिल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Apr 2024 05:09 AM IST
विज्ञापन
As soon as he was kidnapped in the car, he was abused, eight people were involved in the kidnapping-murder conspiracy
थरवई में शादी समारोह से अगवा किसान लालमनि पटेल (32) की हत्या में कुल आठ लोग शामिल थे। इनमें से पिता-पुत्र समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। चार अन्य की तलाश की जा रही है। हत्यारोपियों ने पूछताछ में बताया है कि कार में अगवा किए जाने पर कुछ देर बाद ही गोली मारकर किसान की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन

किसान का शव एक दिन पहले लालापुर के नगरवार गांव में यमुना घाट पर बालू से बरामद किया गया था। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी विजय बहादुर पटेल, नामजद अभियुक्त अजय पटेल का साला अनिल पटेल, ससुर लालजी पटेल व जिपंस कमलेश पटेल शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, घटना में सबसे पहले अनिल को हिरासत में लिया गया। सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने हकीकत बयां कर दीं। बताया कि किसान को 26 अप्रैल की रात अगवा करने के बाद ही कार में गोली मार दी गई थी। इस घटना में कुल आठ लोग शामिल थे, जिनमें से वारदात को अंजाम देने में चार लोग, जबकि हत्या की साजिश रचने में शेष चार लोग शामिल हैं। इनमें दोनों नामजद आरोपी अजय पटेल व दिलीप पटेल भी शामिल हैं। दोनों मृतक के दूर के रिश्तेदार भी हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक, अनिल ने बताया कि इस हत्याकांड में उसके अलावा उसका पिता लालजी, कमलेश पटेल व विजय बहादुर पटेल भी शामिल था। इसके बाद पुलिस ने उन तीनों को भी हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई साल पुरानी जमीन की रंजिश बनी वजह
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अनिल ने बताया कि हत्याकांड का सूत्रधार विजय बहादुर पटेल निवासी दयालपुर सोरांव है। उसका जमीन को लेकर परिवार के ही कुछ लोगों से कई सालों से विवाद चल रहा था। आरोप है कि लालमनि उसके विरोधियों की मदद व उनके मुकदमे की कोर्ट में पैरवी करता था। इस बात को लेकर वह उससे रंजिश रखता था। नामजद आरोपी अजय व दिलीप पटेल मृतक के परिवार के ही थे लेकिन वह विजय बहादुर की ओर थे। इसके साथ ही उनका भी होली पर मृतक से विवाद हुआ था। इसी रंजिश में विजय बहादुर ने अजय व दिलीप के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। अजय ने इसमें अपने साले अनिल व ससुर लालजी निवासी टिकुरी एयरपोर्ट के अलावा शिवपुर पड़िला के कमलेश पटेल को भी शामिल कर लिया।

प्रकरण में चार आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। नामजद आरोपियों के अलावा दो अन्य नाम भी प्रकाश में आए हैं। इन सभी की तलाश की जा रही है।
अभिषेक भारती, डीसीपी गंगानगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed