फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aryknya the three students missing , police station commotion

आर्यकन्या की तीन छात्राएं लापता, थाने पर हंगामा

Wed, 07 Sep 2016 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Wed, 07 Sep 2016 02:08 AM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
इलाहाबाद(ब्यूरो)। आर्य कन्या डिग्री कॉलेज की तीन छात्राएं मंगलवार को लापता हो गईं। देरशाम तक छात्राएं घर नहीं पहुंचीं तो परिजन उन्हें खोजने निकले। कुछ पता नहीं चला तो वे कॉलेज पहुंचे। सूचना कॉलेज की प्रधानाचार्य भी पहुंच गईं। खोजबीन करते हुए छात्राओं के परिजन मुट्ठीगंज थाने पहुंचे। पुलिस ने आनाकानी की तो छात्राओं के परिजन थाने में हंगामा करने लगे। काफी देर तक चले हंगामे के बाद पुलिस ने छात्राओं के पिता की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज की। पुलिस छात्राओं की तलाश कर रही है। एक ही कॉलेज से तीन छात्राओं के एक साथ लापता होने से पुलिस और कॉलेज प्रशासन की नींद उड़ी है। आखिर छात्राएं कहां चली गईं। लापता तीनों छात्राओं के पास मोबाइल भी नहीं हैं। 
मूलरूप से नवाबगंज निवासी एक तीर्थ पुरोहित दारागंज इलाके में परिवार समेत रहते हैं। उनकी दो बेटियां आर्य कन्या डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वे दोनों मंगलवार सुबह लगभग दस बजे घर से कॉलेज जाने के लिए निकलीं। शाम तक घर नहीं पहुंची। आमतौर पर वे शाम चार बजे तक घर लौट आती थीं। छात्राओं के घर पहुंचने में जब देर होने लगी तो वे परिजन परेशान होने लगे। पिता बेटियों को खोजने निकले। परिचितों से पूछताछ और खोजबीन करते हुए वह  मुट्ठीगंज पहुंचे तो कॉलेज बंद हो चुका था। मामला कॉलेज की प्राचार्य डॉक्टर उर्मिला श्रीवास्तव तक पहुंचा तो वे भी परेशान हो गईं। तभी पता चला कि कॉलेज में पढ़ने वाली शाहगंज इलाके की एक अन्य छात्रा भी लापता है। उसके पिता भी बेटी को खोजते हुए कॉलेज पहुंचे। छात्राओं के परेशान परिजन मुट्ठीगंज थाने पहुंचे। 
विज्ञापन

छात्राओं के लापता होने के मामले में पुलिस ने पहले तो टालमटोल की। फिर कहा कि वे किसी सहेली के घर गई होंगी, लौट आएंगी। पुलिस की कार्यशैली से नाराज छात्राओं के परिजनों ने थाने पर हंगामा करने लगे। आसपास के लोग भी उनके समर्थन में आ गए। यह देखकर बैकफुट पर आई पुलिस तुरंत सक्रिय हो गई। छात्राओं के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्जकर जांच शुरू कर दी है। वहीं प्राचार्य का कहना है कि छात्राएं कॉलेज में नहीं आई थीं। जबकि सगी बहनों के पिता का कहना है कि वे बेटियों को कॉलेज गेट पर छोड़कर गए थे। एसओ मुट्ठीगंज संदीप तिवारी ने बताया कि कॉलेज के उपस्थिति रजिस्टर की छानबीन की जा रही है। एक कक्षा में उनकी हाजिरी नहीं है। अन्य कक्षाओं में छात्राएं उपस्थित रहीं कि नहीं यह बुधवार को शिक्षिकाओं के आने के बाद पता चलेगा। पुलिस के मुताबिक शाहगंज की छात्रा ने अपनी एक शिक्षिका को सोमवार को बताया था कि वह दो-तीन दिन घरेलू परेशानी के चलते स्कूल नहीं आएगी। छात्राओं के पास मोबाइल न होने से उनकी लोकेशन नहीं मिल पा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह
0000000000000000000
लापता दो सगी बहने बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं। वे दोनों मंगलवार को कॉलेज नहीं आई थी। जबकि लापता तीसरी छात्रा बीए प्रथम वर्ष में फेल हो है। उसका दाखिला नहीं है। छात्राओं के पिता कॉलेज आए तो उन्हें पता चला। मामले की शिकायत मुट्ठीगंज थाने में की गई है।---डॉ. उर्मिला श्रीवास्तव प्राचार्य आर्य कन्या डिग्री कॉलेज। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed