{"_id":"65b0a969cd430f4ae0078a2b","slug":"arunachal-pradesh-sdm-suffers-heart-attack-in-train-prayagraj-junction-lowered-2024-01-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अरुणाचल प्रदेश के एसडीएम को ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा... नाक से बह रहा था खून; आईकार्ड से हुई पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अरुणाचल प्रदेश के एसडीएम को ट्रेन में पड़ा दिल का दौरा... नाक से बह रहा था खून; आईकार्ड से हुई पहचान
Wed, 24 Jan 2024 01:23 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: शाहरुख खान
Updated Wed, 24 Jan 2024 01:23 PM IST
सार
अरुणाचल प्रदेश में तैनात एसडीएम को डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन में दिल का दौरा पड़ गया। बेसुध हालत में उन्हें प्रयागराज जंक्शन उतारा गया। एसडीएम को पहले कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद बेली ले जाया गया। वहां से छावनी अस्पताल भेज दिया गया। उनकी हालत गंभीर है।
विज्ञापन
Arunachal Pradesh SDM
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शहदरा के रहने वाले और अरुणाचल प्रदेश के लोवर दिबांग वैली जिला के एसडीएम गौरव पंवार (30) को दिल का दौरा पड़ने के कारण प्रयागराज के कैंटोनमेंट बोर्ड के छावनी सामान्य अस्पताल में भर्ती किया गया है। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। रविवार को डिब्रूगढ़ राजधानी ट्रेन से वह दिल्ली से असम जा रहे थे।
गौरव पंवार के पास मिले आईकार्ड से उनकी पहचान हुई। दो फोन भी थे। मगर लॉक होने के कारण परिजनों से संपर्क नहीं हो पाया। बताया जा रहा है कि मनौरी के पास इनकी हालत बिगड़ने लगी। इन्हें रात करीब एक बजे प्रयागराज जंक्शन पर उतारा गया। तब तक वह बेसुध हो चुके थे।
एसडीएम को पहले कॉल्विन अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भर्ती नहीं किया गया। इसके बाद बेली ले जाया गया। वहां से छावनी अस्पताल भेज दिया गया। जब इन्हें छावनी अस्पताल लाया गया तो इनके नाक से खून बह रहा था। बीपी 222-116 और शुगर 560 था।
विज्ञापन
उन्हें एमआईसीयू में रखा गया है।बताया जा रहा है कि जब ट्रेन कानपुर में रुकी थी तब वह फुल टीशर्ट पहने हुए देखे गए थे। इनके पास से कोई दवा भी नहीं मिली है। जिसके आधार पर माना जा रहा है कि कोल्ड शॉक के कारण इन्हें दिल का दौरा पड़ा होगा।

सर्दी लगने के कारण कोल्ड शॉक की स्थिति बन जाती है। जिसमें व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अचानक से बढ़ने लगता है। शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। जिसके कारण दिल का दौरा या फिर ब्रेन हेमरेज होता है। फिलहाल हालत स्थिर होते ही दिल्ली एम्स रेफर करने की तैयारी है। -डॉ. एके पांडेय, निदेशक, छावनी अस्पताल