फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Artificial intelligence cameras will be installed at all nine railway stations of the city.

प्रयागराज : शहर के सभी नौ रेलवे स्टेशनों पर लगेंगे आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस कैमरें

Tue, 20 Jun 2023 02:12 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Tue, 20 Jun 2023 02:12 PM IST
सार

मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्मार्ट सिटी एवं नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग की मौजूदगी में महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर हुई बैठक में एआई कैमरों को लेकर कहा गया कि इसकी मदद से श्रद्धालुओं के आवागमन, पूर्ण आंकलन और पूर्वानुमान की पूरी जानकारी हो सकेगी।

विज्ञापन
Artificial intelligence cameras will be installed at all nine railway stations of the city.
recognition camera - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

महाकुंभ मेले के दौरान आने वाले करोड़ों श्रद्धालुओं के आवागमन का पूर्ण आकलन एवं पुर्वानुमान में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) कैमरे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस वजह से इन कैमरों को संगमनगरी के नौ रेलवे स्टेशन प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, नैनी जंक्शन, प्रयागराज रामबाग, झूंसी, प्रयागराज संगम, प्रयाग जंक्शन एवं फाफामऊ जंक्शन पर लगाया जाएगा। सोमवार को मंडल रेल प्रबंधक हिमांशु बडोनी की अध्यक्षता में हुई बैठक में इन कैमरों को लगाया जाना तय हुआ।

विज्ञापन


मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्मार्ट सिटी एवं नगर आयुक्त चंद्र मोहन गर्ग की मौजूदगी में महाकुंभ 2025 की तैयारियों पर हुई बैठक में एआई कैमरों को लेकर कहा गया कि इसकी मदद से श्रद्धालुओं के आवागमन, पूर्ण आंकलन और पूर्वानुमान की पूरी जानकारी हो सकेगी। डीआरएम ने कहा कि इस बार का महाकुंभ का सफल आयोजन उच्च तकनीक की मदद से भी होगा। सिविल तथा रेल प्रशासन के मध्य सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान के लिए तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


श्रद्धालुओं को आवश्यक सूचनाओं से अवगत कराने, ट्रेनों की लाइव फीड मेला क्षेत्र एवं शहर के विभिन्न स्थानों की जानकारी के लिए जगह जगह एलईडी डिस्प्ले बोर्डों पर प्रदर्शित करने का भी प्रयास रहेगा। सीईओ चंद्र मोहन गर्ग ने कहा कि स्मार्ट सिटी के अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर एआई कैमरों की स्थापना की जानी है। उन्होंने रेलवे अफसरों से कहा कि वह नौ स्टेशनों पर जहां एआई कैमरे लगाए जाने हैं उसकी सूची दें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक सामान्य प्रशासन संजय सिंह ने कहा कि एआई कैमरों को लगाने के लिए रेलवे और स्मार्ट सिटी के अफसरों की एक टीम काम करेगी। उन्होंने एप एवं ड्रोन कैमरे का उपयोग भीड़ का अनुमान लगाने एवं उसे नियंत्रण करने का भी सुझाव दिया। यह भी कहा कि संयुक्त निरीक्षण में पुलिस की टीम भी रहे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed