CISCE : प्रयागराज की अर्शिया शरीफ ने इंटर में किया टॉप, देशभर में हासिल किया चौथा स्थान
अर्शिया गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज (जीएचएस) की छात्रा हैं। इन्होंने सोमवार को जारी हुए नतीजे में देश के टॉपरों की टॉप फाइव में नाम दर्ज कराकर प्रयागराज का नाम रोशन किया है। अर्शिया शरीफ को सामाजिक विज्ञान में 99. अंग्रेजी 97 और राजनीति शास्त्र और इतिहास में 100 में से 100 अंक मिले हैं। इन्होंने ओवरआल 99 फीसदी अंक के साथ सफलता का इतिहास रचा है।
विस्तार
आईसीएसई बोर्ड परीक्षा में देश में चौथा स्थान प्राप्त करने वाली प्रयागराज की अर्शिया शरीफ का कहना है अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। इससे आत्मविश्वास जागता है। जब तक मंजिल तक न पहुंच जाएं तब तक धैर्य से परिश्रम करना चाहिए। जनरल मर्चेंट की शॉप चलाने वाले पिता की इस बेटी का ख्वाब भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) में जाकर देश की सेवा करने का है।
अर्शिया गर्ल्स हाईस्कूल एंड कॉलेज (जीएचएस) की छात्रा हैं। इन्होंने सोमवार को जारी हुए नतीजे में देश के टॉपरों की टॉप फाइव में नाम दर्ज कराकर प्रयागराज का नाम रोशन किया है। अर्शिया शरीफ को सामाजिक विज्ञान में 99 अंक, अंग्रेजी 97 और राजनीति शास्त्र और इतिहास में 100 में से 100 अंक मिले हैं। इन्होंने ओवरआल 99 फीसदी अंक के साथ इतिहास रचा है। इसी तरह जीएचएस की छात्रा अंशिका ठुकराल ने 97.75 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
मेराज मेहंदी ने 91 फीसदी हासिल किए अंक
आजमगढ़ में एक कालेज में लेक्चरर पद पर कार्यरत शिक्षक सैय्यद मोहम्मद मेहदी व वन विभाग में कार्यरत माता दुरफेशां आब्दी की पुत्री मेराज मेहदी ने सैन्ट मैरीज़ कॉन्वेंट इंटर कॉलेज प्रयागराज से सीआईएससीई बोर्ड से कक्षा 12 में 91 प्रतिशत अंक हासिल कर प्रयागराज का नाम रोशन किया। कोफ्त ग्रान टोला रानी मंडी में रहने वाली मेराज मेहंदी के घर पर पहुंच कर लोगों ने जहां बेटी की सफलता पर बधाई दी वहीं अपनी सफलता पर मेराज मेहंदी ने इसका श्रेय क्लास अध्यापिका के साथ मां बाप को दिया।पत्रकारों के पूछने पर आगे की पढ़ाई जारी रखने के साथ सिविल सेवा में जाने की बात कही। समाजसेवी सैय्यद मोहम्मद अस्करी ज़ुलक़रनैन आब्दी ,दरक़शां आब्दी ,सैय्यादैन आब्दी ने बधाई दी।