फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrived late , dominate all Hariharan

देर से आए, पर सब पर छाए हरिहरन

Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Sat, 16 Apr 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
 Arrived late , dominate all Hariharan
पथरचट्टी रामलीला कमेटी के राम राज्याभिषेक समारोह में गायन करते हरिहरन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
शुक्रवार को श्री पथरचट्टी रामलीला कमेटी के राम राज्याभिषेक  समारोह में ऑल इंडिया सेवा समिति मैदान राममय हुआ। जयश्री राम के जयघोष के बाद जानेमाने पार्श्वगायक हरिहरन ने श्रोताओं से नाता जोड़ा तो तब तक कोई नहीं हिला जब तक उनके सुरों का जादू चला।  रामभक्त हनुमान को प्रणाम करके हरिहरन ने ‘हे दुखभंजन मारुति नंदन सुन लो मेरी पुकार’सुनाकर समां बांधा फिर एक से बढ़कर एक गीतों की प्रस्तुतियां दी। श्रोताओं के अनुरोध पर चर्चित गीत भी सुनाए। उनका गीत ‘ये तो सच है कि भगवान है’, ‘कंधों से मिलते हैं कंधे’ खूब सराहा गया।
विज्ञापन


इससे पहले पार्श्व गायिकाओं ने भी नए-पुराने गीतों से श्रोताओं को बांधे रखा। शुरुआत में पटना से आए पंडित बिपिन मिश्रा के शंख वादन और अन्य वाद्ययंत्रों की जुगलबंदी ने सबको मोहा। हरियाणा से आए लोक कलाकारों ने लोकनृत्यों से लुभाया। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर दर्शक आनंदित होते रहे। गुलाबो सपेरन के कालबेलिया नृत्य को लोग अपलक निहारते रहे।  कलाकारों के पद संचालन और भाव भंगिमाएं काबिले तारीफ रहीं।
विज्ञापन


वेद मंत्रों के बीच विराजे राम
श्रीपथरचट्टी रामलीला कमेटी की ओर से रामबाग स्थित सेवा समिति मैदान में वेद मंत्रों के बीच राम गद्दी पर विराजे। इसेस पहले गृहस्थ संत देवप्रभाकर शास्त्री के सानिध्य में कार्यकारी अध्यक्ष मुकेश पाठक की देखरेख में 51  पुरोहितों ने वेद मंत्रों के साथ उनका आरती पूजन किया। घंटा-घड़ियाल शंखनाद के बीच जयश्री राम के जयघोष से पूरा परिसर गूंजा। न्यायमूर्ति राजेश कुमार, पुलिस महानिरीक्षक आरके. चतुर्वेदी, मंडलायुक्त राजन शुक्ला आदि ने उनकी आरती उतारी। मंच का संचालन लल्लू लाल गुप्त सौरभ जबकि कार्यक्रम का संचालन डा.रंजना त्रिपाठी ने किया। मंच संयोजन राकेश सिन्हा ने किया। कार्यक्रम में धर्मेंद्र कुमार भैयाजी, सुधीर शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिहरन ने कहा, संगमनगरी आना सुखद
जानेमाने पार्श्वगायक हरिहरन ने संगमनगरी आने को सुखद बताया। कहा, सदी के महानायक बिग बी अमिताभ बच्चन सहित सभी क्षेत्रों में अद्भुत उपलब्धियों वाले शहर में आना और राम राज्याभिषेक में शामिल होना मेरे लिए सौभाग्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed