{"_id":"a2997b8d65ffb9b143e3c88f7f88f96f","slug":"arrested-two-thieves-broke-into-the-house-bare-gathered-materials-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूने घर में घुसकर माल बटोर रहे दो चोर दबोचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूने घर में घुसकर माल बटोर रहे दो चोर दबोचे
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
Updated Tue, 28 Jul 2015 02:06 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद। शहर के खुल्दाबाद इलाके में रविवार रात बदमाश ताला तोड़कर सूने घर में घुसे और दरवाजा बंदकर माल बटोरने लगे। देर रात घर लौटे परिवार के एक युवक ने अंदर से दरवाजा बंद होने पर शोर मचाया तो मुहल्ले वालों ने चौतरफा घेराबंदी कर ली। पिछले रास्ते से पड़ोस के घर में कूदकर भाग रहे दो बदमाशों को लोगों ने दबोचा और पीटकर खुल्दाबाद पुलिस के हवाले कर दिया। अब उनके साथियों की तलाश हो रही है।
बलिया में सुखपुरा इलाके के मूल निवासी सगे भाई अकबर लारी और इब्राहिम लारी सऊदी अरब की सुरक्षा शाखा में कार्यरत हैं। उनकी पत्नियां साइना और सबीना सगी बहन हैं। वे दोनों यहां शहर के सुल्तानपुर भावा मुहल्ले के मिर्जा गालिब रोड स्थित मसूद अहमद के मकान में किराए पर रहती हैं। उनके बच्चे यहीं पढ़ाई करते हैं। साइना और सबीना के भाई मसरूर, तौसीफ और बबलू भी यहां उनके साथ रहकर प्रापर्टी का काम करते हैं। ईद पर वे सभी घर में ताला लगाकर बलिया में अपने घर चले गए थे। रविवार को एक भाई तौसीफ बलिया से घर आया।
फिर वह शाम को दोस्तों के साथ फिल्म देखने चला गया। रात करीब दो बजे वह घर लौटा तो दरवाजे का ताला टूटा था। दरवाजा अंदर से बंद था। इस पर सशंकित होकर तौसीफ ने शोर मचाया तो मकान मालिक मसूद के परिवार के लोगों के साथ ही आसपास के लोग भी जुट गए। लोगों ने मकान को चारो तरफ से घेर लिया। हल्ला मचा तो चोर मकान के पिछले दरवाजे से बगल के मकान की आंगन में कूदकर लॉन में छिप गए। लोगों ने दो बदमाशों को वहां घेरकर दबोच लिया जबकि उनके साथी भाग निकले। पकड़े गए बदमाशों को पीटकर खुल्दाबाद थाने की पुलिस के हवाले कर दिया गया। चोरों ने घर के भीतर घुसकर दो आलमारी, बक्से, अटैचियां, दीवान आदि खोलकर सारा सामान बिखेर दिया था। तौसीफ ने कहा कि घर से क्या-क्या चोरी गया, इस बारे में बलिया से आने पर उसकी दोनों बहन ही बता सकती हैं। सोमवार दोपहर फील्ड यूनिट प्रभारी प्रेम भारती ने मौके पर जाकर छानबीन की।