{"_id":"5d20f8278ebc3e6ce04c9692","slug":"arrested-for-seeking-dacoity-from-doctor-city-news-ald248735995","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिकित्सक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चिकित्सक से रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस का दावा- जेल में बंद संतोष यादव के कहने पर दी थी धमकी
झाूंसी के चिकित्सक से फोन कर मांगी गई थी दस लाख रूपये की रंगदारी
झूंसी। थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी निवासी चिकित्सक से मांगी गई रंगदारी के आरोपी बदमाश को झूंसी पुलिस ने शुक्रवार की रात गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान एक साथी मौके से भागगने में सफल रहा। पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि वह संतोष यादव के कहने पर फोन रंगदारी मांगते थे। पुलिस ने बदमाश के पास से तमंचा, कारतूस और मोबाइल बरामद किया है।
थाना क्षेत्र के आवास विकास कालोनी योजना तीन निवासी डॉ. जेपी शुक्ला हड्डी रोग विशेषज्ञ हैं। डॉ. शुक्ला आवास विकास कालोनी में ही प्रभावती हास्पिटल का भी संचालन करते हैं। गोपीगंज में भी वह मरीजों का उपचार करते हैं। बुधवार की दोपहर डॉ. शुक्ला के मोबाइल नंबर पर रंगदारी के लिए कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने अपना नाम संतोष बताया था। धमकाया था कि मैं संतोष बोल रहा हूं। मेरा आदमी तुम्हारे पास जाएगा। उसके हाथों दस लाख रूपये भेजवा देना। इससे चिकित्सक डॉ. शुक्ला और उनका परिवार सहम गया था। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई तो उक्त फोन नंबर के आधार पर संतोष के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच शुक्रवार की देर रात झूंसी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चिकित्सक को धमकाने वाला बदमाश रामलीला मैदान के पास मौजूद है। इस पर पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम राजेश उर्फ कृष निवासी तुलापुर गांव थाना झूंसी बताया। मौके से उसका साथी अभिनव कुमार निवासी गाजीपुर फरार हो गया। राजेश ने पुलिस को बताया कि वह संतोष यादव के कहने पर डॉक्टर को फोन कर दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी थी। उसके पास से 315 बोर का तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो मोबाइल बरामद किया गया है। हालांकि संतोष यादव कौन है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है।
बाक्स
धमकाने वाला युवक तो नहीं
झूंसी। डॉक्टर को फोन कर रंगदारी मांगने वाला बदमाश कहीं वही तो नहीं जिसने कुछ रोज पहले उनसे मिलकर इशारों-इशारों में रंगदारी की बात कही थी। चिकित्सक डॉ. शुक्ला ने पुलिस को बताया था कि कुछ रोज पहले तुलापुर का एक युवक उनके पास आया था। तब उसने कहा था कि डॉक्टर साहब जरा सचेत रहिए, आजकल चिकित्सकों से भी रंगदारी मांगी जा रही है। इसके ठीक दो दिन बाद चिकित्सक को फोन कर संतोष के नाम पर दस लाख रूपये की रंगदारी मांगी गई।