{"_id":"66d8f8e3724aa5782e093f84","slug":"arrested-for-grabbing-land-and-demanding-extortion-of-rs-15-lakh-allahabad-news-c-3-1-ald1019-449821-2024-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj News: जमीन कब्जाने, 15 लाख रंगदारी मांगने का आरोप गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj News: जमीन कब्जाने, 15 लाख रंगदारी मांगने का आरोप गिरफ्तार
विज्ञापन
एयरपोर्ट क्षेत्र के देवघाट में जमीन कब्जाने और विरोध पर 15 लाख रंगदारी मांगने का आरोपी केसर सिंह पटेल गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल अस्वस्थ होने के चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य नामजद आरोपी की तलाश की जा रही है।
पांच अगस्त को तुलसीपुर निवासी अशफाक अहमद ने आरोप लगाया था पत्नी निशात परवीन के नाम 125 गज खुली भूमि देवघाट में है। चार अगस्त को कालिंदीपुरम निवासी केसर सिंह व अन्य ने जमीन पर लगा बोर्ड उखाड़कर अपना बोर्ड लगवा दिया। पांच अगस्त को वह पत्नी समेत प्लाॅट पर जा रहे थे, तभी केसर, भोला अवस्थी व चार अज्ञात ने तमंचा सटाकर 15 लाख रंगदारी मांगी।
20 हजार रुपये भी छीने। प्लाॅट की चहारदीवारी निर्माण के लिए रखीं दो हजार ईंट और 100 फीट बालू भी उठवा ली। आरोप है कि केसर के संबंध अतीक अहमद से रहे हैं। प्रयागराज व फतेहपुर में एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। एयरपोर्ट प्रभारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सीने में दर्द की शिकायत पर उसे एसआरएन में भर्ती कराया गया है। ब्यूरो