फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrested Contractor Arrested With Killer Student

छात्र को मारने असलहा लेकर पहुंचा ठेकेदार गिरफ्तार

Sun, 14 Jul 2019 01:33 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jul 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
Arrested Contractor Arrested With Killer Student
Arrested Contractor Arrested With Killer Student
मॉडल शॉप में तमंचा लेकर युवक
विज्ञापन

को मारने पहुंचा ठेकेदार, गिरफ्तार
0 कीडगंज में बाई का बाग की घटना, जेल भेजा गया
0 युवती को लेकर था विवाद, फोन पर हुई थी कहासुनी
अमर उजाल ब्यूरो
प्रयागराज। कीडगंज के बाई का बाग में फोन पर हुई कहासुनी के बाद छात्र को असलहा लेकर मारने पहुंचा ठेकेदार गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है, जबकि उसके साथी भाग निकले। आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

घटना शुक्रवार रात कीडगंज स्थित बाई का बाग में एक मॉडल शॉप पर हुई। यहां रात आठ बजे के करीब राहुल नाम का छात्र अपने कुछ साथियों संग बैठा था। तभी वहां असलहों से लैस होकर कुछ युवक पहुंचे और छात्र को मारने पीटने लगे। लोगों ने बीचबचाव की कोशिश की तो असलहे निकाल लिए गए। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ के एसआई दिवाकर सिंह, विजेंद्रनाथ राय व स्वाट के एसआई राकेश राय पहुंच गए और हमलावरों को खदेड़ा तो वह भागने लगे। इस दौरान रामगोपाल पांडेय उर्फ डब्बू निवासी बंगलिया थाना मांडा को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में उसके पास तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद उसे कीडगंज थाने ले जाकर पूछताछ की गई। सूत्रों की मानें इस दौरान उसने बताया कि वह ठेकेदार है जो गिट्टी आदि की सप्लाई करता है। यह भी बताया कि उसका व राहुल का युवती को लेकर विवाद था, जिसे लेकर कुछ देर पहले उनकी कहासुनी भी हुई थी। पुलिस ने बताया कि उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed