फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arrest warrant against Leader of Opposition Ramgovind Chaudhary

नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

Sat, 06 Feb 2021 09:10 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 06 Feb 2021 09:10 PM IST
विज्ञापन
Arrest warrant against Leader of Opposition Ramgovind Chaudhary
सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज।  आचार संहिता उल्लंघन के मामले में  कोर्ट में हाजिर होने से बच रहे नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी को स्पेशल कोर्ट एमपी एमएलए ने  गैर जमानती वारंट जारी किया है द्य प्रकरण की सुनवाई तीन मार्च 2021 को होगी ।  यह आदेश स्पेशल कोर्ट के जज आलोक कुमार श्रीवास्तव ने विशेष लोक अभियोजक वीरेंद्र कुमार सिंह और एडीजीसी राजेश गुप्ता को सुन कर दिया है । 
विज्ञापन


घटना छह फरवरी 2017 की बलिया के रेवती थाना क्षेत्र की है । आरोप है कि संत विश्वनाथ दास के जन्मोत्सव का कार्यक्रम विद्यालय परिसर में आयोजित था  जिसमें मुख्य अतिथि रामगोविंद चौधरी समाजवादी पार्टी से  विधानसभा बांसडीह से प्रत्याशी थे । कार्यक्रम के समापन के बाद उन्होंने सपा का चुनाव चिन्ह बता कर प्रचार किया और पर्चे बांटे गए ।

विज्ञापन

 

जिस पर उनके खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । प्रकरण की सुनवाई स्पेशल कोर्ट में चल रही है । अभियुक्त बनाए गए रामगोविंद चौधरी कोर्ट में उपस्थित नहीं हो रहे हैं  और ना ही अभी तक जमानत कराई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed