फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army ultimatum, all three buildings will be captured after 48 hours

सेना का अल्टीमेटम, 48 घंटे बाद कब्जे में ले लिए जाएंगे तीनों भवन

Fri, 08 Nov 2019 01:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
Army ultimatum, all three buildings will be captured after 48 hours
Army ultimatum, all three buildings will be captured after 48 hours - फोटो : CITY DESK
प्रयागराज। परेड क्षेत्र में प्रशासन के निर्माण को लेकर जिला प्रशासन और सेना के बीच अब तक बीच का रास्ता नहीं निकल सका है। मेला प्रशासन भले ही दावा करे कि अब सबकुछ सामान्य है लेकिन, सेना के तेवर कुछ अलग हैं। अब सेना ने प्रशासन कहा है कि परेड क्षेत्र स्थित एसएसपी कार्यालय के साथ मेला प्रशासन का नया (आईसीसीसी) एवं पुराना कार्यालय वह 48 घंटे बाद अपने कब्जे में ले लेगी। अपने कब्जे में तीनों भवन लेने के साथ ही सेना परेड क्षेत्र में बाकी के अवैध निर्माण के ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया शुरू करेगी।
विज्ञापन

परेड मैदान पर बने एसएसपी कार्यालय को लेकर लंबे समय विवाद चल रहा है। सेना की ओर से इसे गिराने की तैयारी पिछले माह की गई थी। लेकिन जिला प्रशासन के अफसरों द्वारा मौके पर पहुंचने एवं वार्ता के बाद तब यह कार्रवाई स्थगित कर दी गई। तीन नवंबर को सेना की ओर से कहा गया कि यह तीनों भवन को सील करेगी। हालांकि प्रशासन की ओर से लगातार दावा किया जा रहा है कि जो विवाद था वह खत्म हो गया है।
विज्ञापन

इस बीच सेना ने मेला प्रशासन को चेताया है कि वह 48 घंटे बाद तीनों भवन पर अपना कब्जा कर लेगी। हालांकि सेना की तीनों भवन को ध्वस्त करने की योजना नहीं है। तीनों भवन कब्जे में लेने के बाद ही सेना उसे दो माह के लिए मेला प्रशासन को सिर्फ मेला तैयारियों से जुड़े कार्य करने के लिए दे सकती है। इसके साथ ही सेना 48 घंटे बाद परेड क्षेत्र में अवैध रूप से बनी तमाम दुकान एवं पक्के निर्माण को ध्वस्त करेगी। बांध स्थित लेटे हुए हनुमान जी मंदिर परिसर में बनी दुकानों को गिराने के लिए भी नोटिस दिए जाने की बात चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed