{"_id":"629cc45b3ddaf02dd01c2530","slug":"army-naib-subedar-dies-after-being-hit-by-a-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"Prayagraj : ट्रेन की चपेट में आने से सेना के नायब सूबेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Prayagraj : ट्रेन की चपेट में आने से सेना के नायब सूबेदार की मौत
Sun, 05 Jun 2022 08:27 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Sun, 05 Jun 2022 08:27 PM IST
सार
बिहार के भोजपुर जिला निवासी शशि भूषण पांडेय (43) पुत्र श्याम सुंदर पांडेय 508 सीओडी छिवकी में नायक सूबेदार के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक लिंक जंक्शन के पास से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रेलवे ट्रैक पार करते समय शनिवार देर रात सीओडी छिवकी में तैनात नायक सूबेदार की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब वह बाइक लेकर रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, इसी दौरान अचानक ट्रैक में अचानक आई ट्रेन की चपेट में वह आ गए।
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर जिला निवासी शशि भूषण पांडेय (43) पुत्र श्याम सुंदर पांडेय 508 सीओडी छिवकी में नायक सूबेदार के पद पर तैनात थे। शनिवार की रात करीब 12:30 बजे वह बाइक लिंक जंक्शन के पास से रेलवे क्रॉसिंग पार कर रहा था। इसी दौरान वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई और बाइक भी पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
जानकारी पर साथी कर्मचारी व सेना के अधिकारी मौके पर पहुंचे। जीआरपी नैनी भी मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीआरपी नैनी प्रभारी ने बताया कि मृतक नायब सूबेदार सीओडी छिवकी के अंदर बनी कॉलोनी में रहता था। एक सप्ताह पहले उन्होंने उसकी पत्नी साधना पांडेय व दोनों बेटे लखनऊ स्थित आवास पर पहुंचा दिया था। सूचना पर उनकी पत्नी, बच्चे और रिश्तेदार आ गए। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन