{"_id":"60a6719e8ebc3edcb51b7f4d","slug":"army-initiative-village-adopted-for-war-with-kovid","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेना की पहल, कोविड से जंग के लिए गांव को लिया गोद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेना की पहल, कोविड से जंग के लिए गांव को लिया गोद
Thu, 20 May 2021 07:56 PM IST
विनोद सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
Published by: विनोद सिंह
Updated Thu, 20 May 2021 07:56 PM IST
सार
- कोविड सहायता के लिए मूरतगंज के अमिनी लोकीपुर को रेड ईगल डिवीजन ने लिया गोद
विज्ञापन
भारतीय सेना
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांवों में कोविड के बढ़ते संक्रमण को रोकने और वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अब सेना भी सामने आ गई है। ओल्ड कैंट स्थित सेना की रेड ईगल डिवीजन द्वारा प्रयागराज जिले की सीमा से सटे मूरतगंज के अमिनी लोकीपुर गांव में कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करने की मुहिम शुरू की गई है। इसके लिए सेना ने उस गांव को ही गोद ले लिया है। यहां सेना के सहयोग से चिकित्सीय शिविर लगाकर वहां रहने वाले लोगों की कोविड जांच भी की जा रही है।
दरअसल कोरोना की दूसरी लहर से इस बार गांवों में भी लोग संक्रमित हो रहे हैं। इसी वजह से सरकार द्वारा सेना से कहा गया है कि वह कोविड-19 की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें। इसी क्रम में प्रयागराज स्थित रेड ईगल डिवीजन द्वारा कोरोना काल में सहायता के लिए अमिनी लोकपुर गांव को गोद लिया गया है। ताकि कोविड-19 से निपटने के लिए गांव में रहने वाले लोगों को जागरूक करने के साथ ही उनका मार्गदर्शन भी किया जा सके।
रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता एवं विंग कमांडर शैलेंद्र पांडेय बताते है कि संबंधित गांव में अगले कुछ दिन कोविड से बचाव के लिए कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित करने की योजना है। कहा कि यहां एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इसमें सेना और स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉक्टरों ने स्थानीय लोगों को कोविड-19 आदि के बारे में बताया गया। इस दौरान तमाम लोगों की स्क्रीनिंग करने के साथ ही उनकी मौके पर ही आरटीपीसीआर जांच की गई।
विज्ञापन
वहां दवाओं के वितरण के साथ ही उचित परामर्श भी लोगों को दिया गया। ब्रिगेडियर केआरके विद्यासागर की मौजूदगी में संबंधित ग्राम प्रधान ने भारतीय सेना का आभार जताया। यहां सेना ने जन स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया और ग्रामीणों, डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से बातचीत की। ब्रिगेडियर केआरके विद्यासागर ने गांव के लोगों के लिए कोविड-19 के खिलाफ बुनियादी नर्सिंग प्रशिक्षण आयोजित करने की सुविधा का भी आश्वासन दिया। इस दौरान लोगों से कहा गया कि वह सरकार द्वारा बनाए गए टीकाकरण केंद्र में जाकर कोविड की वैक्सीन जरूर लगवाएं।