फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army destroyed illegal constructions by running bulldozers, chaos ensued

प्रयागराज : सेना ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराए अवैध निर्माण, मची रही अफरातफरी

Fri, 22 Oct 2021 06:42 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज
अमर उजाला ब्यूरो, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 22 Oct 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Army destroyed illegal constructions by running bulldozers, chaos ensued
Prayagraj News : सेना ने बुलडोजर चलवाकर ध्वस्त कराया अवैध निर्माण। - फोटो : प्रयागराज
सेना द्वारा शुक्रवार को कैंटोनमेंट क्षेत्र के आरए बाजार में अतिक्रमण अभियान चलाया गया। इस दौरान यहां वर्षों पुराने कई अवैध निर्माण जमींदोज किए गए। यहां कार्रवाई का लोगों ने विरोध करने का भी प्रयास किया, लेकिन सेना और पुलिस के जवानों के आगे किसी की एक न चली। तकरीबन चार घंटे तक चले अभियान के दौरान सेना में अपनी चार हजार वर्ग मीटर जमीन खाली करवाई।
विज्ञापन


सेना की ओर से आरए बाजार में अवैध रूप से रह रहे लोगों को पहले भी कई बार कहा गया था कि वह वहां से चले जाएं। इस दौरान वहां से कुछ लोग चले भी गए, लेकिन दर्जन भर से ज्यादा परिवार ऐसे रहे जो वहां से नहीं हटे। इसे देखते हुए शुक्रवार को सेना ने जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से आरए बाजार में अभियान चलाने की रणनीति बनाई। सुबह 11 बजे के आसपास चार ट्रक में आर्मी के जवान, 50 के आसपास पुलिस कर्मी, एसीएम टू मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान कैंटोनमेंट बोर्ड के सीईओ माने अमित कुमार बाबूराव भी आरए बाजार पहुंचे। उनके नेतृत्व में वहां अतिक्रमण अभियान शुरू हुआ। इस दौरान वहां बुलडोजर की मदद से तकरीबन 15 अवैध निर्माण गिरा दिए गए। इन सभी मकानों में वहां कई वर्ष से लोग रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अचानक हुई इस कार्रवाई के दौरान वहां अफरा तफरी का माहौल बन गया। हालांकि सेना द्वारा लोगों को उनके घर  से सामान निकालने का मौका दिया गया। वहीं लोगों का आरोप है कि सेना की कार्रवाई के दौरान उन्हें अपने घर से सामान निकालने का ज्यादा वक्त नहीं मिला। दिन में तीन बजे तक अवैध निर्माण हटाए जाने की कार्रवाई हुई। इस दौरान चार हजार वर्गमीटर जमीन को खाली करवाया गया। कार्रवाई के दौरान आरए बाजार में रोड साइड की 50 दुकानें भी खाली करवाई गईं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed