फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Army bulldozer on officer line

ऑफीसर लाइन पर चला सेना का बुल्डोजर

Tue, 31 Dec 2019 01:15 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 31 Dec 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
Army bulldozer on officer line
Army bulldozer on officer line - फोटो : ALDCOMPACT
ऑफीसर लाइन पर चला सेना का बुल्डोजर
विज्ञापन

0 कार्रवाई के दौरान गिराए गए 20 अवैध निर्माण
0 सांसद के हस्तक्षेप पर बीच में रोका अभियान
प्रयागराज। न्यू कैंट स्थित ऑफीसर लाइन में सोमवार को सेना ने अतिक्रमण विरोधी अभियान चलाकर तकरीबन 20 निर्माण ध्वस्त कर दिए गए। इस कार्रवाई से पहले सेना की ओर से नोटिस भी जारी किया गया था। हालांकि कार्रवाई के दौरान तमाम लोग भाजपा सांसद केशरी देवी पटेल के पास पहुंच गए और मदद की गुहार लगाई। सांसद ने कैंट बोर्ड पहुंचकर अफसरों से बात की, जिसके बाद अभियान बीच में रोक दिया गया और अतिक्रमणकारियों को जगह खाली करने के लिए कुछ दिन और दिए गए।

ऑफीसर लाइन में सेना ने कुछ दिनों पहले भी अभियान चलाया था लेकिन उस वक्त लोगों ने कुछ दिन का समय मांगा था, जिसके बाद सेना ने उन्हें 10 दिन का समय दिया था। अतिक्रमण को लेकर सेना ने कई बार नोटिस भी जारी किया था। मियाद बीतने के बाद सोमवार सुबह सेना के अवैध निर्माण पर बुल्डोजर चलाना शुरू कर दिया। कार्रवाई शुरू होते ही वहां हड़कंप मच गया। लोग मदद की गुहार लेकर सांसद केशरी देवी पटेल से मिलने पहुंचे। साथ उनके साथ कैंट बोर्ड आईं और अफसरों से बात की। सांसद का कहना था कि इस भीषण ठंड में अगर इन्हें बेघर कर दिया गया तो कहां जाएंगे। सांसद के हस्तक्षेप के बाद कार्रवाई बीच में रोक दी गई लेकिन तब तक 20 अवैध निर्माण ध्वस्त किए जा चुके थे। सांसद के हस्तेक्षप पर लोगों को कुछ दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed