फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arman, wanted Umesh Pal murder case carrying a reward of 5 lakh

प्रयागराज : उमेश पाल हत्याकांड का पांच लाख का इनामी अरमान गया जेल में मिला, प्रयागराज लाने की तैयारी

Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 03 Oct 2026 05:36 PM IST
सार

Prayagraj News : माफिया अतीक अहमद का खास और पांच लाख का इनामी शूटर अरमान बिहार की गया जेल में बंद है। पुलिस और एसटीएम की टीमें उसे तीन साल से खोज रही हैं। वह किसी दूसरे मामले में गिरफ्तार होकर गया की जेल में बंद है। पुलिस उसे जल्द प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड मामले में शामिल करेगी। 

विज्ञापन
Arman, wanted Umesh Pal murder case carrying a reward of 5 lakh
उमेश पाल हत्याकांड का आरोपी पांच लाख का इनामी अरमान। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक।

विस्तार

उमेश पाल हत्याकांड में वांछित पांच लाख रुपये का इनामी अरमान बिहार की गया जेल में बंद मिला है। एसटीएफ और पुलिस समेत अन्य जांच टीमें अरमान को करीब तीन साल से तलाश कर रही थीं। जांच में सामने आया है कि अरमान किसी दूसरे मामले में जेल में बंद है। अब पुलिस उसे प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करने की तैयारी में जुटी है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि 30 सितंबर को यूपी पुलिस की विशेष टीम गोपनीय तरीके से बिहार पहुंची। टीम गया जेल गई और वहां बंद अरमान की पहचान की। पुलिस टीम ने जेल के अंदर उसकी ताजा तस्वीरें लेने के साथ सादे कागज पर उसके अंगूठे के निशान भी लिए। जरूरी कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद टीम प्रयागराज लौट आई। पता चला है कि एक अक्तूबर को पुलिस संबंधित न्यायालय में अर्जी दाखिल कर अरमान की ट्रांजिट रिमांड मांगी। पुलिस उसे बिहार से प्रयागराज लाकर उमेश पाल हत्याकांड की जांच में शामिल करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed