फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arjun Pandey speaking at the Youth Parliament: The Constitution is our mirror, through it we understand

युवा संसद में बोलते अर्जुन पांडेय : संविधान हमारा दर्पण, इसमें वर्तमान को समझते और भविष्य को गढ़ते हैं

Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Sat, 05 Apr 2025 06:17 PM IST
सार

सेंट जोसफ कॉलेज के 12वीं के छात्र अर्जुन पांडेय ने अपने भाषण से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा मामलों व खेल मंत्रालय की ओर से 28-29 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा संसद में प्रदेश से आए 240 युवाओं के बीच बोल रहे थे।

विज्ञापन
Arjun Pandey speaking at the Youth Parliament: The Constitution is our mirror, through it we understand
अर्जुन पांडेय, युवा संसद। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

सेंट जोसफ कॉलेज के 12वीं के छात्र अर्जुन पांडेय ने अपने भाषण से खूब सुर्खियां बटोरी हैं। वह नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा मामलों व खेल मंत्रालय की ओर से 28-29 मार्च को उत्तर प्रदेश विधानसभा में आयोजित युवा संसद में प्रदेश से आए 240 युवाओं के बीच बोल रहे थे।

विज्ञापन

उन्होंने संविधान की यात्रा के बारे में कहा, यह दस्तावेज केशवानंद भारती केस में इसकी रक्षा के प्रयास से लेकर आपातकाल के दौर में प्रहार तक कई ऐतिहासिक घटनाओं का साक्षी रहा है। संविधान की यात्रा सरल नहीं रही है। संविधान हमारा दर्पण है, इसमें हम अपने अतीत को देखते हैं। वर्तमान को समझते हैं। भविष्य को गढ़ते हैं।

विज्ञापन

उन्होंने भारत के संविधान को केवल एक दस्तावेज नहीं, बल्कि 200 वर्षों की सतत साधना से निकला नवनीत बताया। कहा, संविधान मात्र डेढ़ लाख शब्दों का संकलन नहीं, बल्कि यह महात्मा गांधी के हिंद स्वराज, भगत सिंह की क्रांति, डॉ. बीआर. आंबेडकर के सामाजिक न्याय और नेताजी सुभाष चंद्र बोस के संप्रभु भारत की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। उनके विचारों ने न केवल वहां उपस्थित व्यक्तियों को प्रभावित किया, बल्कि यह भाषण सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed