फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Arihant paper paving the way for the recovery of 200 million

अरिहंत पेपर मिल से 200 करोड़ की वसूली का रास्ता साफ

Thu, 04 Jun 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 04 Jun 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
इलाहाबाद (ब्यूरो)। हाईकोर्ट ने अरिहंत पेपर मिल के खिलाफ 200 करोड़ रुपये की एक्साइज ड्यूटी चोरी करने के मामले में रोक हटा ली है। इसके बाद मिल से वसूली का रास्ता साफ हो गया है। कंपनी के मालिक सुभाष जैन और सचिन जैन की याचिका पर हाईकोर्ट ने यह रोक लगाई थी मगर बाद में उनके वकीलों द्वारा मामले की सुनवाई में अदालत का सहयोग नहीं किया गया। एक्साइज विभाग के वकील द्वारा सुनवाई के लिए दी गई स्लिप कंपनी के वकीलों ने स्वीकार नहीं की। याचिका पर सुनवाई कर रही न्यायमूर्ति एपी साही और न्यायमूर्ति विजय लक्ष्मी की खंडपीठ ने इस जानकारी के बाद स्थगन आदेश समाप्त कर दिया है। मिल पर पहले 75 करोड़ रुपये एक्साइज ड्यूटी की चोरी का आरोप लगा था। जांच में पता चला कि कुल चोरी 200 करोड़ रुपये की है। इसकी वसूली की प्रक्रिया प्रारंभ हुई तो मिल के मालिकों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर स्थगन आदेश प्राप्त कर लिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed