फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Area reduced by 60 percent at Sangam Nose, dredging will be done

Prayagraj News: संगम नोज पर 60 फीसदी कम हो गया क्षेत्र, कराई जाएगी ड्रेजिंग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Oct 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Area reduced by 60 percent at Sangam Nose, dredging will be done
गंगा नदी की दिशा बदलने की वजह से संगम नोज पर स्नान क्षेत्र को लेकर भी संकट खड़ा गया है। स्नान क्षेत्र में 60 फीसदी की कमी आ गई है। अब ड्रेजिंग करके संगम नोज से शास्त्री ब्रिज के बीच चैनल तैयार करने का निर्णय लिया गया है, जिस पर 19.21 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होंगे।
विज्ञापन

सिंचाई विभाग की ओर से कराए गए सर्वे में पाया गया है कि गंगा नदी अपनी दाहिने किनारे (परेड) की तरफ 200 से 500 मीटर तक स्थानांतरित हो गई है। इसके अलावा कटान की भी समस्या खड़ी हो गई है। संगम नोज पर सर्कुलेटिंग एरिया में कुंभ 2019 की तुलना में 60 फीसदी की कमी हो गई है। जबकि, महाकुंभ 2025 में दोगुने स्नानार्थियों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए गंगा में ड्रेजिंग करके 150 से 175 मीटर चौड़ा चैनल बनाने का निर्णय लिया गया है। ड्रेजिंग का काम संगम नोज से शास्त्री तक किया जाएगा। इसके अलावा भी कई अन्य कार्य कराए जाएंगे। इसके लिए आईआईटी गुवाहाटी के विशेषज्ञों की मदद ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

000
अखाड़ों में नियुक्त होंगे हर विभाग के नोडल अधिकारी
प्रयागराज। सभी 13 अखाड़ों में मेला प्रशासन के साथ अन्य सभी विभागों के नोडल अधिकारी नियुक्त किए जाएंगे। इस बाबत मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने सोमवार को सभी विभागाें को आदेश जारी किया। संतों ने रविवार को मुख्यमंत्री से वार्ता के दौरान सभी अखाड़ों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने की मांग की थी। ताकि, उनके शिविरों तथा आश्रमों में पेयजल, सीवर, सफाई, बिजली आदि विभागों से संबंधित समस्याओं एवं जरूरतों का तत्काल समाधान हो सके। इस पर मुख्यमंत्री ने इस पर सहमति जताई थी। मेलाधिकारी विजय किरन आनंद ने बताया कि सभी विभागों से प्रत्येक अखाड़ों में नोडल अधिकारी नियुक्त करने के लिए कहा गया है। इसे लेकर पत्र भी जारी कर दिया गया है। विभागों के नोडल अधिकारी संबंधित अखाड़ों के लगातार संपर्क में रहेंगे। ब्यूरो


शीर्ष समिति की लखनऊ में बैठक आज
प्रयागराज। महाकुंभ-2025 शीर्ष समिति की बैठक अब मंगलवार को लखनऊ में होगी। पहले यह बैठक प्रयागराज में चार अक्तूबर को प्रस्तावित थी लेकिन रविवार को मुख्यमंत्री का आगमन होने के कारण शीर्ष समिति की बैठक स्थगित कर दी गई थी। अब यह बैठक मंगलवार को होगी। इसमें 160.53 करोड़ रुपये के 22 कार्यों के प्रस्तावों को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इसमें सबसे अधिक नगर निगम के आठ तथा लोक निर्माण विभाग के तीन काम शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed