फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Aquarium in the sky will appear in the night

आसमान पर रात में दिखेगा कुंभ का कलश

Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, इलाहाबाद Updated Thu, 29 Mar 2018 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aquarium in the sky will appear in the night
कुंभ का लोगो जारी करते राज्यपाल राम नाईक व सीएम योगी - फोटो : amar ujala
इस बार कुंभ मेले के अवसर पर इलाहाबाद आने वाले श्रद्धालुओं को जंक्शन काफी कुछ नया देखने को मिलेगा। जंक्शन के आसमान पर रात के समय लेजर लाइट के माध्यम से यात्रियों के साथ आम शहरियों को दूर से ही कुंभ कलश की आकृति दिखाई देगी। इतना ही नहीं इलाहाबाद स्टेशन का नाम भी हिंदी, अंग्रेजी एवं उर्दू भाषा में लेजर लाइट के जरिये दिखाया जाएगा। रात के वक्त इसका दीदार सिर्फ स्टेशन से ही नहीं, बल्कि उसके आसपास वाले इलाकों से भी आसानी से किया जा सकेगा।
विज्ञापन


कुंभ के मद्देनजर जंक्शन पर तमाम कार्य चल रहे हैं। इस बीच रेलवे ने 20 करोड़ रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। जंक्शन पर यात्रियों को धार्मिक छटा दिखे इसके लिए उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर) प्रशासन का इलाहाबाद मंडल जंक्शन की सुंदरता बढ़ाने के लिए ढेरों काम करवाने जा रहा है। यहां सभी आवश्यक सूचनाएं एलईडी बोर्ड से लगाने की तैयारी रेलवे ने की है। जंक्शन के सिटी साइड की तर्ज पर सिविल लाइंस की ओर मुख्य इमारत में तीन मेहराब (आर्च) बनाने की तैयारी भी रेलवे ने की है। ताकि दोनों ओर से रेलवे स्टेशन की मुख्य इमारत एक जैसी ही दिखे। जंक्शन पर कुंभ के मद्देनजर बनाए जा रहे चार यात्री विश्रामगृह को आधुनिक सुविधाओं से युक्त भी बनाया जा रहा है।
विज्ञापन


बुधवार को डीआरएम इलाहाबाद एसके पंकज ने एडीआरएम एके द्विवेदी, एनामुल हक, सीनियर डीसीएम बीके मिश्र, सीनियर डीएसएसी डीके मौर्य, सीनियर डीओएम दुर्गेश दुबे आदि की मौजूदगी में बताया कि चारों विश्रामगृह की क्षमता तीन-तीन हजार यात्रियों की रहेगी। इसमें हर वक्त यात्रियों को भजन सुनने को मिलेगा। इसके अलावा विश्रामगृह में 33-33 नल, दो-दो खानपान के स्टॉल, एक-एक पूछताछ काउंटर, एलईडी डिस्प्ले, 12-12 अनारक्षित टिकट के काउंटर, 60-60 मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, दस-दस सीसीटीवी के कैमरे रहेंगे। इसके अलावा 16-16 महिला एवं 12-12 पुरुष शौचालय भी बनाए जा रहे हैं। पुरुषों के लिए अलग से 14-14 यूरीनल भी बनाने की तैयारी रेलवे ने की है। 30 जून तक दो यात्री विश्रामगृह तैयार हो जाएंगे। शेष दो का निर्माण अक्तूबर तक पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुंभ मेले के पूर्व इलाहाबाद जंक्शन के सिटी और सिविल लाइंस साइड में रेलवे सेल्फी प्वाइंट बनाएगा। डीआरएम के मुताबिक कुंभ में लोग अच्छी यादें लेकर लौटें, इसी वजह से सेल्फी प्वाइंट बनाने का निर्णय लिया गया है। प्लेटफार्म नंबर एक पर भी एक सेल्फी प्वाइंट बनाया जाएगा।

जंक्शन स्थित सभी फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) को ऊपर ही ऊपर जोड़ने के लिए स्काई वॉक के पहले चरण का काम 30 जून तक पूरा हो जाएगा। इसकी कुल लंबाई 134 मीटर है। इसके बाद लाइन शाह बाबा एफओबी से लेकर स्मिथ रोड ब्रिज के बीच दूसरे चरण का स्काई वॉक दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। यह 243 मीटर लंबा है। तीसरे चरण का काम कुंभ के बाद होगा।

यह काम भी होंगे जंक्शन पर
0 जंक्शन के सभी प्लेटफार्म के दोनों ओर हरित पट्टी का निर्माण।
0 सिविल लाइंस साइड में सुंदरता बढ़ाने के लिए चार फाउंटेन का निर्माण।
0 30 जून तक पूरा हो जाएगा प्लेटफार्म नंबर 11 का काम।
0 रेलवे बनाएगा अपना खुद का एक्जीक्यूटिव लाउंज।
0 सुरक्षा की दृष्टि से 200 सीसीटीवी कैमरे लगाने की होगा काम।
0 एक लाख गैलन की क्षमता वाला बनेगा ओवर हेड टैंक।
0 प्रतीक्षालय के शौचालय में सेंसर वाले लगाए जाएंगे नल।
0 जंक्शन पर बनाए जाएंगे मॉडयूलर स्टॉल।


उधर, कुंभ मेले के पूर्व बम्हरौली एयरपोर्ट पूरी तरह से बदला हुआ नजर आएगा। यहां सिविल टर्मिनल बनाने के काम ने तेजी पकड़ ली है। कुंभ के दौरान यहां फ्लाइट से उतरने वाले लोगों को धार्मिक नगरी का एयरपोर्ट में एहसास हो जाए इसके लिए यहां गंगा-यमुना की कृत्रिम धारा और उसका संगम लोगों को देखने को मिल जाएगा। बुधवार को इलाहाबाद पहुंचे एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन गुरु प्रसाद मोहापात्रा ने सिविल टर्मिनल के निरीक्षण के दौरान सुझाव दिया कि एयरपोर्ट पर धार्मिक छटा दिखनी चाहिए। इसके लिए तय हुआ कि यहां सिविल टर्मिनल में जिस रास्ते से यात्री गुजरे उसके दोनों कृत्रिम गंगा और यमुना दर्शाई जाए। उसका संगम भी दिखाया जाए। उनके इस प्रस्ताव को मान लिया गया है।


इस दौरान उन्होंने कहा कि इसके लिए जो बजट चाहिए वह सरकार से स्वीकृत करवाया जाएगा। इस दौरान उन्हें बताया कि सिविल टर्मिनल में अब तक 18 फीसदी काम हो चुका है। हालांकि अब तक यहां 20 फीसदी काम हो जाना चाहिए था। उन्होंने दो की बजाय तीन शिफ्ट में काम करने का निर्देश दिया। उनके निर्देश के बाद अब सिविल टर्मिनल का काम लगातार 24 घंटे चलेगा। यहां उन्हें स्थानीय अफसरों ने बताया कि बम्हरौली एयरपोर्ट में सिविल इनक्लेव एवं अन्य कार्यों के लिए 214 करोड़ रुपये की रकम राज्य सरकार ने जारी कर दी है। एयरपोर्ट को मुख्य मार्ग से फोरलेन सड़क तक जोड़े जाने की योजना के बारे में बताया गया। निरीक्षण के दौरान स्थानीय निदेशक आरएस मिश्र भी रहे। इसके पूर्व उन्होंने बम्हरौली स्थित एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के ट्रेनिंग सेंटर का भी निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed