फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   APS BEO LT grade teacher recruitment stuck due to lack of qualification

सरकारी नौकरी : अर्हता स्पष्ट न होने के कारण एपीएस, बीईओ, एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती फंसी

Mon, 26 Sep 2022 12:44 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Mon, 26 Sep 2022 12:44 AM IST
सार

यूपीपीएससी को एलटी ग्रेड शिक्षक के 5418 पदों का अधियाचन मिल चुका है। इनमें पुरुष वर्ग के 3341 और महिला वर्ग के 2077 पद हैं। राजकीय इंटर कॉलेजों में ये पद महीनों से रिक्त पड़े हैं और पद खाली होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन
APS BEO LT grade teacher recruitment stuck due to lack of qualification
उत्तर प्रदेश स्वास्थ्य विभाग भर्ती - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी विभागों में हजारों पद खाली पड़े हैं, पर हर जगह भर्ती में अर्हता का अड़ंगा है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती, प्रवक्ता भर्ती, एपीएस भर्ती, बीईओ भर्ती में अर्हता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं नहीं की गई है, जिसकी वजह से पदों का अधियाचन मिलने के बावजूद उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) विज्ञापन जारी नहीं कर पा रहा है।

विज्ञापन



यूपीपीएससी को एलटी ग्रेड शिक्षक के 5418 पदों का अधियाचन मिल चुका है। इनमें पुरुष वर्ग के 3341 और महिला वर्ग के 2077 पद हैं। राजकीय इंटर कॉलेजों में ये पद महीनों से रिक्त पड़े हैं और पद खाली होने के कारण स्कूलों में पढ़ाई भी प्रभावित हो रही है। एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती के कई विषयों में समकक्ष अर्हता का विवाद है। आयोग ने माध्यमिक शिक्षा निदेशालय को पत्र भेजकर अर्हता संबंधी दिशा-निर्देश मांगे हैं।

विज्ञापन

इसी तरह राजकीय इंटर कॉलेजों में प्रवक्ता के भी तकरीबन चार सौ पदों पर भर्ती फंसी है। आयोग को अधियाचन मिल चुका है, लेकिन समकक्ष अर्हता को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। बीईओ के भी तकरीबन तीन दर्जन पदों का अधियाचन आयोग को मिल चुका है, लेकिन इसमें भी समकक्ष अर्हता का विवाद है। आयोग ने इन दोनों भर्तियों को भी शुरू करने से पहले संबंधित विभागों को अर्हता स्पष्ट करने के लिए पत्र लिखा है।


वहीं, अपर निजी सचिव (एपीएस) के तीन सौ से अधिक पदों पर भर्ती के  लिए आयोग के पास दो साल से अधियाचन पड़ा हुआ है, लेकिन यह भर्ती भी अर्हता के विवाद में फंसी है। पिछले दिनों इन सभी भर्तियों के लिए अभ्यर्थियों ने आयोग में ज्ञापन दिए और विज्ञापन जारी करने की मांग की। अभ्यर्थियों से यही बताया गया कि अर्हता पर स्थिति स्पष्ट होते ही विज्ञापन जारी किया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed