Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   April-like sunshine in February... wheat ears begin to dry

Prayagraj News: फरवरी में अप्रैल जैसी धूप... सूखने लगीं गेहूं की बालियां

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Feb 2026 02:49 AM IST
विज्ञापन
April-like sunshine in February... wheat ears begin to dry
फरवरी के अंतिम दिनों में तापमान में आई वृद्धि का असर गेहूं की फसल पर पड़ता दिखाई दे रहा है। धूप से गेहूं की बालियां सूखने लगी हैं। कृषि विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक गर्मी के कारण फसल समय से पहले पकने लगती है जिससे बालियां छोटी रह जाती हैं और दाना पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता।
विज्ञापन

प्रयागराज में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक पहुंच गया था। गंगापार और यमुनापार के तकरीबन दो लाख हेक्टेयर रकबे में गेहूं की बोआई की गई है। पिछले कुछ दिनों से रोजाना तापमान बढ़ने के कारण गेहूं की फसल पर असर पड़ रहा है। प्रयागराज के उप कृषि निदेशक पवन कुमार विश्वकर्मा के अनुसार फरवरी के अंत में गेहूं की फसल दुग्धावस्था (बोआई के लगभग 100-105 दिन बाद) में होती है। इस समय पौधों को ठंडे मौसम यानी कि लगभग 23 से 24 डिग्री सेल्सियस तापमान की जरूरत होती है। इस मौसम में अचानक बढ़ता तापमान (गर्मी) गेहूं की फसल के लिए हानिकारक है, जिससे उपज में 10-20% तक कमी आ सकती है। तेज गर्मी से टर्मिनल हीट की स्थिति पैदा होती है जिससे बालियां जल्दी पकती हैं और दाने कमजोर, छोटे व सिकुड़े रह जाते हैं। हालांकि इसका असर उस फसल पर ज्यादा पड़ेगा जिसकी बुआई बाद में की गई है।
विज्ञापन

बोले किसान
बढ़ती गर्मी के कारण खेतों में नमी तेजी से कम हो रही है जिससे किसानों को अतिरिक्त सिंचाई करनी पड़ रही है। सिंचाई के बाद पछुआ हवाएं चली तो गेहूं पर दुष्प्रभाव पड़ सकता है। जयचंद यादव, तुलापुर ग्रामसभा, झूंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ज्यादा तापमान के कारण गेहूं का दाना पूरी तरह विकसित नहीं हो पाता है। इससे दाने छोटे और पतले रह जाते हैं जो पैदावार घटाता है। राजन यादव, झूंसी तुलापुर।

------------
गेहूं की फसल गर्मी के कारण पक जाने से पोषक तत्वों पर असर पड़ता है। साथ ही गेहूं के दाने भी छोटे होने का अंदेशा रहता है। लल्लन कुमार, शेरडीह।
-------
मौसम के बदले मिजाज से गेहूं की फसल, विशेषकर बाद में बोई फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका है। अगेती गेहूं की फसल वर्तमान में तकरीबन तैयार हो चुकी है लेकिन बाद में बोई गई फसल धूप से बर्बाद हो जाएगी। छोटेलाल, झूंसी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed