फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment of nine judges in Allahabad High Court notification issued in Government of india

Allahabad High Court : इलाहाबाद हाईकोर्ट में नौ जजों की नियुक्ति, भारत सरकार ने जारी की अधिसूचना

Fri, 12 Aug 2022 11:29 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Fri, 12 Aug 2022 11:29 PM IST
सार

नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों के नाम हैं। एएच इदरीशी, राम मनोहर नारायण मिश्र, मयंक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह प्रथम, एवं नलिन कुमार श्रीवास्तव। इन सभी अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है।

विज्ञापन
Appointment of nine judges in Allahabad High Court notification issued in Government of india
Prayagraj News : इलाहाबाद हाईकोर्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

इलाहाबाद हाईकोर्ट में लोअर ज्यूडिशियरी के नौ जजों की हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्ति की गई है। इस आशय की अधिसूचना भारत सरकार के एडिशनल सेक्रेटरी राजिंदर कश्यप ने आज जारी की। इन नवनियुक्त नौ जजों में से पांच की नियुक्ति अपर न्यायाधीश के रूप में 2 वर्ष के लिए की गई है, जबकि चार जजों की नियुक्ति उनका कार्यकाल दो वर्ष से कम होने के कारण उनके कार्यभार ग्रहण करने की तिथि से 62 वर्ष रिटायरमेंट होने की तारीख तक की गई है।

विज्ञापन


नवनियुक्त अपर न्यायाधीशों के नाम हैं। एएच इदरीशी, राम मनोहर नारायण मिश्र, मयंक कुमार जैन, सुरेंद्र सिंह प्रथम, एवं नलिन कुमार श्रीवास्तव। इन सभी अपर न्यायाधीशों की नियुक्ति दो वर्ष के लिए की गई है। शेष चार न्यायाधीशों की नियुक्ति जिनका कार्यकाल 2 वर्ष से कम है उनके नाम हैं रेनू अग्रवाल, ज्योत्सना शर्मा, शिवशंकर प्रसाद एवं गजेंद्र कुमार। मालूम हो अभी हाल ही में इलाहाबाद हाईकोर्ट में बार से दो न्यायाधीशों  की नियुक्ति भारत सरकार ने की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed