फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment of judges after retirement is dangerous: Prashant Bhushan

सेवानिवृत्ति के बाद जजों की नियुक्ति न्यायपालिका की पारदर्शिता और शुचिता के लिए खतरनाक : प्रशांत भूषण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 11 Feb 2024 03:30 AM IST
विज्ञापन
Appointment of judges after retirement is dangerous: Prashant Bhushan
सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और जानेमाने सामाजिक कार्यकर्ता प्रशांत भूषण ने कहा सेवानिवृत्ति के बाद जजों की लाभ के पदों पर नियुक्ति न्यायपालिका को पारदर्शिता और शुचिता के लिए खतरनाक साबित हो रही है।
विज्ञापन

प्रशांत भूषण शनिवार को उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग की ओर से शंकर मेमोरियल हॉल में आयोजित सामाजिक, आर्थिक, राजनैतिक न्याय और सजग न्यायपालिका विषयक संगोष्ठी को बतौर मुख्य वक्ता संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि तानाशाही लोकतंत्र को खत्म कर रही है। सरकार संविधान और कानून से नही बुलडोजर से चल रही है, न्यायपालिका मूक दर्शक की भूमिका में है, इसके तमाम कारण है लेकिन जो भी है चिंतनीय है। इस भयावह स्थिति से देश को बचाना बड़ी चुनौती है, जिससे निपटने के लिए वकीलों को तैयार होना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संगोष्ठी के विशिष्ट अतिथि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र ने कहा कि अदालतों ने बढ़ते मुकदमों और उसके निस्तारण में हो रही देरी चिंता का विषय है। जजों की नियुक्ति में सरकार का कोलेजियम के फैसले में हस्तक्षेप बढ़ना ठीक नही है।
पूर्व विधायक अनुग्रह नारायण सिंह ने कहा सरकार देश की हर संविधानिक संस्थाओं पर कब्जा कर तानाशाही कायम करना चाहती है, जिसके लिए न्यायपालिका को लोकतंत्र के सजग प्रहरी के रूप में काम करना चाहिए। सरकार के अलोकतांत्रिक फैसलों से त्रस्त जानत न्यायपालिका की तरफ उम्मीद भरी निगाहों से देख रही है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता कर रहे विधि विभाग के प्रदेश चेयरमैन नितिन मिश्रा ने कहा कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र कायम करने के लिए प्रतिबद्ध है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा उसी संकल्प के साथ बढ़ रही है। कांग्रेस को सत्ता की नही देश के लोकतंत्र की चिंता है, जिसे भाजपा सरकार खत्म करना चाहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed