फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment letter issued to 273 Assistant Professor candidates

असिस्टेंट प्रोफेसर के 273 अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी

Thu, 05 Nov 2020 09:30 PM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज Published by: विनोद सिंह Updated Thu, 05 Nov 2020 09:30 PM IST
विज्ञापन
Appointment letter issued to 273 Assistant Professor candidates
प्रतीकात्मक तस्वीर
प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 273 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिया गया है। क्षैतिज आरक्षण के मामले में शासन की ओर से स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा निदेशालय ने सभी अभ्यर्थियों को नियुक्तिपत्र जारी कर दिया। नियुक्ति के लिए इन अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अगस्त में ही कराई जा चुकी है।
विज्ञापन


प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 35 पदों पर भर्ती होनी थी। विज्ञापन वर्ष 2016 का है। अब तक 33 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को विद्यालय आवंटित किए जा चुके हैं और उन्हें नियुक्ति मिल चुकी है। समाजशास्त्र के 273 पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति फंसी हुई थी।
विज्ञापन


दरअसल, इस बार उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने रिजल्ट के प्रारूप में संशोधन कर दिया था। लेकिन, एनआईसी के सॉफ्टवेयर में इस संशोधन के अनुरूप बदलाव नहीं किया गया और ऐसे में ऑनलाइन काउंसलिंग पूरी होने के बाद भी चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां फंसी रहीं। इस मसले पर उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से शासन को पत्र भेजकर दिशा-निर्देश मांगे गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला महाविद्यालयों की सीटें खाली न रहें, इसी उद्देश्य के साथ आयोग ने रिजल्ट में संशोधन किया गया था। पूर्व में महिला अभ्यर्थी ओपन कैटेगरी में कॉलेज आवंटन का विकल्प भर देतीं थीं। इससे महिला महाविद्यालयों में सीटें खाली रह जातीं थीं और अन्य कॉलेज महिला अभ्यर्थियों को आवंटित कर दिए जाने से पुरुष अभ्यर्थियों के लिए सीटें ही नहीं बचती थीं। ऐसे में उन्हें अपनी नियुक्ति के लिए कॉलेज में सीटें रिक्त होने का इंतजार करना पड़ता था। शासन की ओर से अब स्थिति स्पष्ट कर दी गई है। महिला अभ्यर्थियों को महिला कॉलेज ही आवंटित किए गए हैं। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर समाजशास्त्र के 273 पदों पर चयनित सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। 

अब शिक्षाशास्त्र के अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का इंतजार

विज्ञापन संख्या 47 के तहत अब आखिरी विषय शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग का शुरू होने का इंतजार है। असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के 100 पदों पर भर्ती का अंतिम चयन परिणाम जारी किया जा चुका है। अब उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग को इन अभ्यर्थियों की फाइलें उच्च शिक्षा निदेशालय को भेजनी हैं। निदेशालय में फाइलें पहुंचने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जाएगी और चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करते हुए नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। 

लंबे संघर्ष के बाद मिली अभ्यर्थियों को राहत

विज्ञापन संख्या 47 के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती का विज्ञापन चार साल पहले जारी किया गया था। भर्ती समय से पूरी हो, इसके लिए उच्च शिक्षा संघर्ष मोर्चा की ओर से लगातार संघर्ष किया गया। उच्च शिक्षा निदेशालय और आयोग में कई बार धरना-प्रदर्शन किया गया। मोर्चा के उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी समरजीत सिंह का कहना है कि अभ्यर्थियों का संघर्ष रंग लाया और उन्हें जीत मिली। मोर्चा की ओर से मांग की गई कि शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग भी जल्द कराई जाए और उन्हें नियुक्ति पत्र जारी किए जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed