Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment in junior high school using forged documents, case against five

Prayagraj News: जूनियर हाईस्कूल में जाली दस्तावेजों से नियुक्ति, पांच पर केस

Sun, 28 Jul 2024 05:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज
संवाद न्यूज एजेंसी, प्रयागराज Updated Sun, 28 Jul 2024 05:23 AM IST
विज्ञापन
Appointment in junior high school using forged documents, case against five
जार्जटाउन स्थित सहायक रजिस्ट्रार फर्म्स सोसाइटी एवं चिट्स कार्यालय से पंजीकृत समिति के स्कूल में जाली दस्तावेजों के जरिये नियुक्ति का मामला सामने आया है। समिति के मंत्री ने पूर्व पदाधिकारियों समेत पांच को नामजद करते हुए कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

श्रीकांत तिवारी निवासी करछना ने तहरीर में बताया कि वह आदर्श शिक्षा समिति छरिबना करछना के निर्वाचित मंत्री/प्रबंधक हैं। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री/प्रबंधक राजमणि पांडेय, रंगलाल पांडेय उपाध्यक्ष व सूर्यमणि पांडेय सहायक मंत्री ने परिवारीजनों से मिलकर समिति से संचालित स्वतंत्रता सेनानी अयोध्या प्रसाद तिवारी जूनियर हाईस्कूल छरिबना में कुछ शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों की नियुक्ति कूटरचित तरीके से दिखाई। अनिवार्य अर्हता की अनदेखी करते हुए एक शिक्षक का वेतन भुगतान भी कराकर बंदरबांट किया जाने लगा।
विज्ञापन

आरोप है कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी इलाहाबाद का कूटरचित हस्ताक्षर बनाकर नियुक्ति का अनुमोदन पत्र तैयार किया गया व संस्था की कूटरचित कार्यवाही का प्रपत्र तैयार किया गया। यही नहीं प्रबंध समिति की साधारण सभा की सदस्य सूची वर्ष 2005-2006 को जानबूझकर वास्तविक सदस्य संख्या से कम संख्या दर्शाकर त्रुटिपूर्ण प्रस्तुत किया गया। जार्जटाउन प्रभारी राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed