फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   Appointment for the post of Assistant Professor stuck for two months

असिस्टेंट प्रोफेसर के पदों पर दो माह से फंसी नियुक्ति

Fri, 25 Dec 2020 11:09 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
Appointment for the post of Assistant Professor stuck for two months
Appointment for the post of Assistant Professor stuck for two months
प्रयागराज। चार साल पुरानी भर्ती, दो माह पहले रिजल्ट आया और इसके बाद से चयनित अभ्यर्थी ज्वाइनिंग के लिए भटक रहे हैं। मामला असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों से जुड़ा है। यह हालत तब है, जब मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि विज्ञापन से लेकर ज्वाइनिंग तक की प्रक्रिया छह माह में पूरी कर ली जाए। ज्वाइनिंग में देरी के कारण शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थी अब इसी विज्ञापन के तहत अन्य विषयों में चयनित अभ्यर्थियों से वेतन, इंक्रीमेंट आदि के मामले में जूनियर हो जाएंगे।
विज्ञापन

प्रदेश के अशासकीय महाविद्यालयों में विज्ञापन संख्या 47 के तहत 35 विषयों में असिस्टेंट प्रोफेसर के 1150 पदों पर भर्ती के लिए वर्ष 2016 में विज्ञापन जारी किया गया था। 34 विषयों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति मिल चुकी है और उच्च शिक्षा निदेशालय अब इसी विज्ञापन के तहत प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की ऑनलाइनक काउंसलिंग करा रहा है, लेकिन शिक्षाशास्त्र विषय की मुख्य सूची में चयनित अभ्यर्थी काउंसलिंग के लिए भटक रहे हैं और जब तक उनकी काउंसलिंग नहीं कराई जाएग, तब तक न तो कॉलेज आवंटित होगा और न ही नियुक्ति पत्र मिलेगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग ने 23 अक्तूबर को असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के 100 पदों का अंतिम चयन परिणाम जारी किया था। इसके बाद सभी चयनित अभ्यर्थियों की फाइलें 12 नवंबर तक उच्च शिक्षा निदेशालय को भेज दी गईं। फाइलें मिलने के बाद ऑनलाइन काउंसलिंग कराकर चयनित अभ्यर्थियों को कॉलेज आवंटित करने और नियुक्ति पत्र जारी करने की जिम्मेदारी उच्च शिक्षा निदेशालय की होती है। अभ्यर्थी इस बात से नाराज है कि निदेशालय मुख्य सूची के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग न कराकर प्रतीक्षा सूची के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग करा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निदेशालय में इन दिनों विज्ञापन संख्या 47 के तहत अंग्रेजी, संस्कृत विषयों की प्रतीक्षा सूची के चयनित पुरुष अभ्यर्थियों और हिंदी, वनस्पति विज्ञान, राजनीति विज्ञान एवं इतिहास विषयों की मुख्य सूची के बचे हुए चयनित पुरुष अभ्यर्थियों की ऑनलाइन काउंसलिंग कराई जा रही है और 28 दिसंबर को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे। ऐसे में असिस्टेंट प्रोफेसर शिक्षाशास्त्र के चयनित अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अब 28 दिसंबर के बाद ही शुरू कराई जा सकेगी और अभ्यर्थियों को नियुक्ति नए साल में मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed